Wednesday, 24 June 2026

 

 

खास खबरें पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष पेश हुए रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस ने बेअदबी मामले में भगवंत मान के खिलाफ हमला और तेज किया नरेंद्र मोदी से मिले वांग यी परिवहन विभाग को फीस के युक्तिकरण और नियामकीय सुधारों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा आंध्र प्रदेश में जोन्नागिरी फील्ड्स में सोने का उत्पादन शुरू आशा वर्करों और आशा फैसिलिटेटरों के लिए 30 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा तथा 5 लाख रुपये का प्राकृतिक मृत्यु जीवन बीमा कवर सुनिश्चित किया: हरपाल सिंह चीमा चकोटी मठ में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी सीएम मोहन यादव ने जबलपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने का वादा किया ऑब्जर्वेशन और स्पेशल होम्स के बच्चों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना सीएम भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी के काम की समीक्षा की प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत विजन को डिजिटल रूप से रूपांतरित इस्पात क्षेत्र से मिलेगी शक्ति : एचडी कुमारस्वामी मध्य प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे : सीएम मोहन यादव केवल सिंह ढिल्लों के पत्र पर मोदी सरकार का तुरंत एक्शन दक्षिण कोरिया-भारत के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठकों ने साझेदारी को नई दिशा दी : सुब्रह्मण्यम जयशंकर भारत-अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए कई बैठक कीं चौपाल ओरिजिनल सीरीज़ की ‘प्रधान बनी दर्शकों की पसंदीदा पंजाबी OTT सीरीज़ बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता दें अधिकारी : आशिका जैन अचीवर्स समिट 2026 में आरबीयू ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित खेल युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करते हैं : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सेना देगी जिला प्रशासन को हरसंभव सहयोग: आशिका जैन

 

30 जून तक संतोषजनक प्रगति न होने की स्थिति में ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट और कॉन्ट्रैक्ट खत्म करेंः जगत सिंह नेगी

बागवानी मंत्री ने एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Jagat Singh Negi, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 22 Jun 2026

Last updated on: Jun 23, 2026, 12:16 IST

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां मंडी एवं ऊना जिला में एचपी शिवा परियोजना की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बागवानी मंत्री ने मंडी जिले के 98 क्लस्टरों में लगभग 1085 हेक्टेयर क्षेत्र तथा ऊना जिले के 12 क्लस्टरों में लगभग 224 हेक्टेयर क्षेत्र में संचालित परियोजना गतिविधियों की समीक्षा की। 

सिविल कार्यों की स्थिति, पेश आ रही चुनौतियों, कार्यों की गुणवत्ता तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने पर विस्तृत चर्चा की गई। जगत सिंह नेगी ने कहा कि रुके कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में समय-सीमा में कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा। 

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि परियोजना के कार्यान्वयन में होने वाली देरी पर सभी स्तरों पर जवाबदेही तय की जाएगी। जगत सिंह नेगी ने बागवानी विभाग के अधिकारियों को परियोजना गतिविधियों की प्रतिदिन निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि ठेकेदारों की लापरवाही पर कॉन्ट्रैक्ट के प्रावधानों के तहत प्रशासनिक कार्रवाई के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जाए। उन्होंने कुछ एजेंसियों और ठेकेदारों के कार्य निष्पादन पर चिंता जाहिर करते हुए 30 जून तक संतोषजनक प्रगति न होने की स्थिति में कमजोर प्रदर्शन करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट और साथ ही कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के निर्देश दिए।

बागवानी मंत्री ने सभी हितधारकों को अगली समीक्षा बैठक से पूर्व उल्लेखनीय प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पौध स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट और प्रबंधन विशेषज्ञ जवाबदेह होंगे और वे किसानों को विभिन्न कृषि एवं बागवानी कार्यों, के संबंध में तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

उन्होंने जल शक्ति विभाग और राज्य विद्युत बोर्ड को परियोजना स्थलों पर जल एवं विद्युत आपूर्ति की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग पूर्ण हो चुकी सभी उठाऊ सिंचाई योजनाओं का हस्तांतरण करने से पूर्व एक माह तक स्वयं संचालित करें ताकि उनकी कार्यक्षमता का समुचित परीक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

जगत सिंह नेगी ने एचपी शिवा परियोजना के सफल क्रियान्वयन के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सभी विभागों, ठेकेदारों एवं परामर्शी संस्थाओं को परस्पर समन्वय के साथ कार्य करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजना लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना के सभी कार्य उच्चतम गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाने चाहिए।

बैठक में धर्मपुर के विधायक चंद्र शेखर, निदेशक बागवानी डॉ. सतीश शर्मा, निदेशक एचपी शिवा परियोजना डॉ. देवेंद्र सिंह ठाकुर, जल शक्ति विभाग, राज्य विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता, उपनिदेशक बागवानी मंडी एवं ऊना, बागवानी विभाग के अधिकारी व परियोजना के अंतर्गत निर्माण कार्यों के पर्यवेक्षण एवं निगरानी के लिए नियुक्त परामर्शी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Tags: Jagat Singh Negi , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD