Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें 'अल्फा' के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने इस एथलीट को गिफ्ट किया मोतीचूर लड्डू का डिब्बा, लोगों का खींचा ध्यान विधान परिषद चुनाव : महायुति गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर जीत हासिल की छिंदवाड़ा में बैतूल हाईवे पर पिकअप और ट्रक में टक्कर; पांच की मौत, 20 घायल अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाई : योगी आदित्यनाथ सुब्रह्मण्यम जयशंकर पहुंचे मंगोलिया राम नाम की माला पहनाकर सिर पर रमाई गई भस्म, त्रिपुंड व त्रिनेत्र से सजे बाबा महाकाल 23 जून का पंचांग : सुबह 09:12 से 10:55 बजे तक न करें कोई शुभ काम, हनुमान जी की पूजा विशेष फलदाई शाहपुर विधानसभा के सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सुबह होगा योग सत्र : केवल सिंह पठानिया धूरी हलके के गांव बुगरा और जहांगीर में चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने की लोक मिलनी रक्षा खड़से ने मुंबई स्थित एसएआई क्षेत्रीय केन्द्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह में भाग लिया गांव बादशाहपुर में 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की हुई शुरुआत द्रौपदी मुर्मु ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रबंधन क्षेत्र का अवलोकन किया उत्तर प्रदेश में पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनता : योगी आदित्यनाथ भारत और अमेरिका इस हफ्ते अंतरिम व्यापारिक समझौते को अंतिम रूप देने के लिए व्यापार वार्ता करेंगे : पीयूष गोयल खाली पेट लीची खाना पड़ सकता है भारी? अचानक गिर सकता है ब्लड शुगर फीफा वर्ल्ड कप : सऊदी अरब को 4-0 से रौंदकर शीर्ष पर पहुंचा स्पेन, मिकेल ओयारजाबल ने किए दो गोल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी और ब्लैक टी में कौन है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद? जरूरत से ज्यादा सोना सेहत के लिए खतरनाक, शरीर देता है गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की चेतावनी हॉकी : भारत ने नीदरलैंड को हराया, जुगराज, अभिषेक और राजिंदर ने किए गोल सरकार बहस के लिए तैयार, मानसून सत्र में विपक्ष पॉलिटिक्स करेगा तो वैसा ही जवाब मिलेगा : सीएम देवेंद्र फडणवीस त्रिकोणीय सीरीज : दांबुला में वैभव का तूफान, भारत-ए ने फाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराया

 

एआईपीएनबीओए का द्वितीय त्रिवार्षिक सम्मेलन संपन्न

बैंक अधिकारियों के हितों, चुनौतियों और भविष्य की रणनीतियों पर हुआ मंथन

All India Punjab National Bank Officers Association, AIPNBOA, Second Triennial Conference 2026, Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 21 Jun 2026

Last updated on: Jun 22, 2026, 10:15 IST

ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर एसोसिएशन (एआईपीएनबीओए) की मोहाली सर्किल इकाई द्वारा द्वितीय त्रिवार्षिक सम्मेलन 2026 का भव्य आयोजन मोहाली स्थित होटल बेस्ट वेस्टर्न प्लस में किया गया। सम्मेलन में देशभर से आए बैंक अधिकारियों, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं बैंक प्रबंधन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एआईपीएनबीओए के महासचिव कॉम. दिलीप साहा, अध्यक्ष कॉम. कुशल गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष कॉम. जी. वेंकन्ना, चेयरमैन कॉम. कौशिक घोष, पंजाब नेशनल बैंक लुधियाना जोन के जोनल प्रबंधक रामानुज प्रसाद, मोहाली सर्किल प्रमुख बिस्वजीत बिस्वाल, वाइस प्रेसिडेंट रोहित कक्कड़, एजीएस लुधियाना जोन अजय अग्रवाल, ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी एवं मोहाली सर्कल सेक्रेटरी अमनदीप सिंह, नवनियुक्त मोहाली सर्कल प्रेसिडेंट विनोद दहल तथा एक्स मोहाली सर्कल प्रेसिडेंट संजीव दयोड़ा की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

सम्मेलन के दौरान बैंक अधिकारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, कार्यस्थल की चुनौतियों, बैंकिंग क्षेत्र में बदलते परिवेश तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बैंक अधिकारी देश की आर्थिक प्रगति और वित्तीय समावेशन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जोनल प्रबंधक रामानुज प्रसाद ने कहा कि, “पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी अपनी प्रतिबद्धता, मेहनत और ग्राहक सेवा के माध्यम से बैंक की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

बैंक प्रबंधन और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय से संस्थान नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।” एआईपीएनबीओए के महासचिव कॉम. दिलीप साहा ने अपने संबोधन में कहा कि, “संगठन हमेशा बैंक अधिकारियों के अधिकारों, सम्मान और पेशेवर विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। बदलते बैंकिंग परिदृश्य में अधिकारियों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।”

एआईपीएनबीओए के ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी एवं मोहाली सर्कल सेक्रेटरी अमनदीप सिंह ने कहा कि, “संगठन भविष्य में भी अधिकारियों के हितों की रक्षा करते हुए बैंकिंग सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य करता रहेगा। सम्मेलन का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण और संगठन की एकता एवं मजबूती के संकल्प के साथ हुआ।”

 

Tags: All India Punjab National Bank Officers Association , AIPNBOA , Second Triennial Conference 2026 , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD