Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्वव्यापी जन आंदोलन बनाया : जयराम ठाकुर चंडीगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के दौरान SIR प्रक्रिया के प्रति किया गया जागरूकता प्रसार महाराजा रणजीत सिंह युग को फिर से स्थापित करने के दावों पर कांग्रेस का नितिन नबीन पर तंज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया जिला न्यायालय परिसर, सेक्टर-43, चंडीगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लगभग दो हजार लोगों के साथ किया योगाभ्यास योग के प्रति उत्साहपूर्ण जनभागीदारी के साथ चंडीगढ़ में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हजारों लोगों के साथ किया योगाभ्यास अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब में कार्यक्रम का आयोजन पंजाब सरकार द्वारा बुजुर्गों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों में 1.11 लाख से अधिक बुजुर्गों की भागीदारी दर्ज : डॉ. बलजीत कौर गुलाब चंद कटारिया ने SIR-2026 अभियान में सक्रिय सहभागिता का किया आह्वान एलपीयू में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में नितिन नबीन शामिल हुए फ्यूजन फेस्ट 2026 में दिव्यांग कलाकारों के लिए ₹5 लाख पुरस्कार की घोषणा मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जोल सप्पड़ में 35 करोड़ रुपए से बनने वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास किया गैंगस्टर मॉड्यूल से जुड़े तीन आरोपी अमृतसर से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ऐतिहासिक रिज मैदान, शिमला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिज मैदान पर किया योगाभ्यास एआईपीएनबीओए का द्वितीय त्रिवार्षिक सम्मेलन संपन्न लोक मिलनियों के माध्यम से ज़मीनी स्तर पर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है : मोहिंदर भगत आप' ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से की पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ फर्जी वीडियो अभियान के पीछे मौजूद लोगों की जांच करने की अपील मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बढ़ते केंद्रीकरण और शैक्षिक असमानता की चिंताओं को लेकर केंद्र से उच्च शिक्षा विधेयक पर पुनर्विचार करने की अपील की अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रदर्शन कर रहे कैब ड्राइवरों के साथ मिलकर किया विरोध प्रदर्शन

 

ललितपुर को मिली मेडिकल कॉलेज-फार्मा पार्क की सौगात

योगी बोले-माफिया और परिवारवाद ने बुंदेलखंड को किया था बर्बाद

Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh, BJP, Bharatiya Janata Party, Chief Minister of Uttar Pradesh
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

लखनऊ , 20 Jun 2026

Last updated on: Jun 20, 2026, 18:08 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ललितपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज समेत विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर परिवारवाद तथा माफियावाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकारों की नीतियों ने बुंदेलखंड को वर्षों तक विकास से वंचित रखा, जबकि आज यही क्षेत्र निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है।  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललितपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि कभी उपेक्षा और बदहाली का प्रतीक रहा ललितपुर अब विकास और नवाचार की नई पहचान बन चुका है। उन्होंने कहा कि पहले यहां न पर्याप्त सड़कें थीं, न बिजली की व्यवस्था थी और न ही किसानों को सिंचाई की सुविधाएं उपलब्ध थीं। 

महिलाओं को पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी और गरीबों के लिए आवास, शिक्षा तथा स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं भी सपना बनी हुई थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों की खुली लूट होती थी। अवैध खनन और माफियाओं के संरक्षण के कारण विकास की संभावनाएं बाधित रहीं। 

उन्होंने आरोप लगाया कि बुंदेलखंड के युवाओं को रोजगार के अभाव में पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा और विकास योजनाओं पर भी माफियाओं का कब्जा रहता था। विपक्ष पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लिए पूरा प्रदेश नहीं, केवल सैफई ही परिवार था, जबकि कांग्रेस के लिए दिल्ली का एक परिवार ही देश बनकर रह गया था। 

उन्होंने कहा कि संकीर्ण राजनीतिक सोच के कारण प्रदेश के हर जिले में माफियाओं को संरक्षण मिला, जिन्होंने अवैध खनन, वन कटान, गो-तस्करी और अवैध वसूली के जरिए जनता के अधिकारों का हनन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। 

ललितपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगी, जबकि अटल आवासीय विद्यालय गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। सीएम योगी ने घोषणा की कि लगभग डेढ़ हजार एकड़ क्षेत्र में प्रदेश का पहला फार्मा पार्क ललितपुर में स्थापित किया जाएगा, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

इससे हजारों युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा तथा बुंदेलखंड औद्योगिक विकास के नए मानचित्र पर उभरेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड के विकास के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है और जल, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग तथा रोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे निवेश आने वाले वर्षों में इस क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल देंगे। 

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश के दतिया स्थित प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगुलामुखी के दर्शन और पूजा-अर्चना की। उन्होंने परिसर में स्थित वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक भी किया। दतिया हवाई पट्टी पर मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनका स्वागत किया। 

दतिया से ललितपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने तुवन मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , Chief Minister of Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD