Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया

 

अमेरिका और भारत के बीच होने वाले डील के विरोध में करेंगे प्रदर्शन : गुरनाम सिंह चढ़ूनी

Farmers Protest
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Jun 2026

Last updated on: Jun 20, 2026, 18:02 IST

भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी भारत और अमेरिका के बीच होने वाले डील पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम इसके विरोध में आगामी 23 तारीख को विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में इस डील को असमानता का पूरक बताते हुए कहा कि अमेरिका के पास भारत से सात गुना ज्यादा रकबा है और चार गुना कम आबादी है। 

उसके पास पर्याप्त मात्रा से भी ज्यादा है। ऐसी स्थिति में हम उनकी शर्तों को मानें कि भारत उसके आयात पर टैक्स लगा सकता है और न ही उसकी सीमा निर्धारित कर सकता है। ऐसी स्थिति में अमेरिका की ओर से सारा उत्पाद भारत में बेचा जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि ऐसी स्थिति में भारत की खेती बर्बाद होगी और किसान भाई अपनी जमीन बेचने के लिए मजबूर होंगे। कंपनी की ओर से जमीनों को खरीदा जाएगा। इसके बाद कंपनियां खाने वाले को ब्लैक करेगी। 

दूसरा भारत से जीएम वाले भी फैसलें आएंगी। उससे भारत में किस तरह की बीमारियां फैलेंगी, इस पर अभी क्या ही टिप्पणी करें। इतना साफ है कि इससे हम आर्थिक गुलामी की ओर बढ़ जाएंगे। पहले हम ब्रिटेन के गुलाम थे और आने वाले समय में हम अमेरिका के गुलाम हो जाएंगे। 

लिहाजा हमें पूरी स्थिति पर अंकुश लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आगामी 23 जून को इस पर हस्ताक्षर होने वाले हैं। इसके विरोध में हम काले झंडे लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद 23 तारीख को सभी संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई गई। 

चंडीगढ़ के किसान भवन में हम फैसला करेंगे कि बड़ा आंदोलन कैसे करना है। हमने संबंधित सभी मंत्रालयों, प्रधानमंत्री, कृषि मंत्रालय सहित अमेरिका दूतावास को पत्र लिख दिया है। हमने साफ कर दिया है कि इस डील को हम बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।

साथ ही, उन्होंने कृषि कानूनों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर हम जरूरत पड़ी, तो हम उससे भी बड़ा आंदोलन करेंगे। कृषि कानूनों के तहत यह प्रावधान किया गया था कि पूरे कृषि व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपा जाए। अब जिस तरह की व्यवस्था की जा रही है, उसके तहत पूरे कृषि क्षेत्र का ही निजीकरण किया जा रहा है।

 

Tags: Farmers Protest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD