Friday, 19 June 2026

 

 

खास खबरें रक्षा मंत्रालय ने भारत फोर्ज के साथ 425 करोड़ रुपये के नौसेना टर्बाइन सौदे पर हस्ताक्षर किए झूठे हैं मुख्यमंत्री, प्रदेश बेचते हुए प्रदेश हितैषी बनने का कर रहे हैं ढोंग : जयराम ठाकुर पटियाला जिले में 7 परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी: डॉ. हिमांशु अग्रवाल सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना झलकारी बाई की अश्वारोही प्रतिमा का किया अनावरण अधिकारी आमजन की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करें सुनिश्चित : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पंजाब में हो रही चर्चा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने सिरसा में किया जनकल्याण शिविर का अवलोकन सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र में शोध करने का किया आह्वान ऑस्ट्रेलिया ने जीती टी20 सीरीज, बांग्लादेश को दूसरे मैच में 7 रन से हराया मनोहर लाल खट्टर ने झारखंड सरकार के साथ विद्युत क्षेत्र और शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा की राजनाथ सिंह ने 10,000 टन रक्षा एल्युमिनियम प्रेस का शिलान्यास किया गुरु नानक देव विश्वविद्यालय का मनोविज्ञान की नैदानिक प्रशिक्षण की दिशा में नया कदम कांग्रेस ने हमेशा वोट को प्राथमिकता दी : सीएम मोहन यादव यादों में वेंकटेश : राजभाषा हिंदी के लिए संविधान सभा में बुलंद हुई थी वेंकटेश नारायण तिवारी की आवाज पंजाब सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य में पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माणाधीन : डॉ. बलजीत कौर पंजाब सरकार ने तीन ज़िलों में दिल की स्वास्थ्य जांच के लिए ए.आई. आधारित उपकरण स्थापित करने हेतु सी.एच.आर.आई. के साथ साझेदारी की पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की : हरपाल सिंह चीमा 5 बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान ; पंजाब सरकार ने करवाया परिवारों से पुन: मिलाप : डॉ. बलजीत कौर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : डॉ धनी राम शांडिल योग केवल व्यायाम नहीं, संपूर्ण जीवन पद्धति है : नायब सिंह सैनी जापान की संसद और शीर्ष नेताओं तक पहुंचा श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश

 

हज 2026 अब तक की सबसे सफल यात्रा, भारत को मिले दो अवॉर्ड : किरेन रिजिजू

Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party, New Delhi, Hajj 2027
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Jun 2026

Last updated on: Jun 19, 2026, 13:04 IST

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने हज 2026 को अब तक का सबसे सफल हज करार देते हुए कहा कि भारतीय हज यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना हुई है। उन्होंने बताया कि हज यात्रा की पूरी प्रक्रिया (भारत से रवाना होने से लेकर सऊदी अरब, मक्का और मदीना में व्यवस्थाओं तथा हज पूरा कर वापस भारत लौटने तक) का विस्तृत समीक्षा की गई।

किरेन रिजिजू ने कहा, "हम पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि हज 2026 अब तक का सबसे बेहतरीन हज रहा। इसके परिणामस्वरूप भारत को दो पुरस्कार भी मिले हैं, जिन्हें विदेश मंत्रालय के माध्यम से हमें सौंपा गया है। यह उपलब्धि सभी के सहयोग से संभव हुई है।" उन्होंने कहा कि हज सुविधा ऐप का भी काफी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला।

इसके जरिए यात्रियों को कई जरूरी सेवाएं आसानी से उपलब्ध हुईं। किरेन रिजिजू ने बताया कि सऊदी अरब के अधिकारियों ने भी भारतीय व्यवस्थाओं, विशेषकर स्वास्थ्य सेवाओं की तारीफ की। उन्होंने कहा, "सऊदी अरब के लोगों ने भी कहा कि भारत की हेल्थकेयर व्यवस्था बहुत शानदार है।" हज यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं में सुधार का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पहले बीमा कवर 5 लाख रुपए का था, जिसे बढ़ाकर 6.25 लाख रुपए कर दिया गया है।

इसके अलावा, 65 वर्ष और उससे अधिक उम्र के हज यात्रियों के लिए बनाई गई नई नीति को भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। रिजिजू ने कहा कि भविष्य में व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए मैनपावर बढ़ाने, स्टेट हज इंस्पेक्टरों की संख्या में वृद्धि करने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षा कर्मियों की संख्या भी बढ़ाने की योजना है।

इस बीच, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी दी कि हज 2027 की तैयारियों की नींव रख दी गई है। नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित हज समीक्षा बैठक में हज 2026 के सफल संचालन की समीक्षा की गई और हज 2027 की रूपरेखा पर चर्चा हुई। बैठक में यह भी दोहराया गया कि सरकार भारतीय हज यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक, पारदर्शी और सम्मानजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi , Hajj 2027

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD