Friday, 19 June 2026

 

 

खास खबरें रक्षा मंत्रालय ने भारत फोर्ज के साथ 425 करोड़ रुपये के नौसेना टर्बाइन सौदे पर हस्ताक्षर किए झूठे हैं मुख्यमंत्री, प्रदेश बेचते हुए प्रदेश हितैषी बनने का कर रहे हैं ढोंग : जयराम ठाकुर पटियाला जिले में 7 परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी: डॉ. हिमांशु अग्रवाल सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना झलकारी बाई की अश्वारोही प्रतिमा का किया अनावरण अधिकारी आमजन की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करें सुनिश्चित : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पंजाब में हो रही चर्चा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने सिरसा में किया जनकल्याण शिविर का अवलोकन सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र में शोध करने का किया आह्वान ऑस्ट्रेलिया ने जीती टी20 सीरीज, बांग्लादेश को दूसरे मैच में 7 रन से हराया मनोहर लाल खट्टर ने झारखंड सरकार के साथ विद्युत क्षेत्र और शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा की राजनाथ सिंह ने 10,000 टन रक्षा एल्युमिनियम प्रेस का शिलान्यास किया गुरु नानक देव विश्वविद्यालय का मनोविज्ञान की नैदानिक प्रशिक्षण की दिशा में नया कदम कांग्रेस ने हमेशा वोट को प्राथमिकता दी : सीएम मोहन यादव यादों में वेंकटेश : राजभाषा हिंदी के लिए संविधान सभा में बुलंद हुई थी वेंकटेश नारायण तिवारी की आवाज पंजाब सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य में पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माणाधीन : डॉ. बलजीत कौर पंजाब सरकार ने तीन ज़िलों में दिल की स्वास्थ्य जांच के लिए ए.आई. आधारित उपकरण स्थापित करने हेतु सी.एच.आर.आई. के साथ साझेदारी की पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की : हरपाल सिंह चीमा 5 बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान ; पंजाब सरकार ने करवाया परिवारों से पुन: मिलाप : डॉ. बलजीत कौर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : डॉ धनी राम शांडिल योग केवल व्यायाम नहीं, संपूर्ण जीवन पद्धति है : नायब सिंह सैनी जापान की संसद और शीर्ष नेताओं तक पहुंचा श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश

 

भारत और फ्रांस मिलकर लॉन्च करेंगे 'तृष्णा' सैटेलाइट, जल और खाद्य सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Paris
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पेरिस , 18 Jun 2026

Last updated on: Jun 19, 2026, 13:02 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और फ्रांस अगले साल मिलकर 'तृष्णा' सैटेलाइट लॉन्च करेंगे। यह मिशन दुनिया में जल और खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने में मदद करेगा। फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा के अंतिम चरण में पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह सैटेलाइट परियोजना दोनों देशों के सहयोग का एक स्वाभाविक विस्तार है।

उन्होंने बताया कि पिछले साल पेरिस और इस साल दिल्ली में आयोजित एआई समिट्स ने इस साझेदारी को और मजबूत किया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज से 50 या 100 साल बाद जब इस दौर को याद किया जाएगा, तो इसे भारत की बड़ी आकांक्षाओं और सपनों के दौर के रूप में देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आज का भारत भविष्य के लिए पूरा इकोसिस्टम तैयार कर रहा है और उन सभी क्षेत्रों में निवेश कर रहा है जो आने वाले दशकों की दिशा तय करेंगे।

हाल ही में नीस में आयोजित 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का ज‍िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने दुनिया के सामने भारत की डीप-टेक क्षमताओं को दिखाया। उन्होंने बताया कि भारत के 120 प्रमुख डीप-टेक स्टार्टअप्स ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके दौरान करीब 1,400 बिजनेस-टू-बिजनेस (बीटूबी) बैठकें हुईं, जिससे वैश्विक सहयोग और नवाचार को बढ़ावा मिला।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देशों के बीच संबंध सिर्फ व्यापार पर नहीं, बल्कि भरोसे पर भी आधारित होते हैं। उन्होंने कहा कि हर देश भरोसेमंद सप्लाई चेन और स्थिर साझेदार चाहता है, और भारत दुनिया भर में एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में उभर रहा है। एवियन में आयोजित जी7 बैठक का ज‍िक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने भरोसे पर आधारित साझेदारी की बात रखी और ग्लोबल साउथ के देशों के साथ समान सहयोग का समर्थन किया।

उन्होंने कहा कि जी7 शिखर सम्मेलन में भारत का संदेश बिल्कुल साफ था क‍ि वैश्विक शासन तभी प्रभावी होगा जब वह सबको साथ लेकर चले, वैश्विक विकास तभी टिकाऊ होगा जब उसका लाभ सभी को मिले, और तकनीक तभी मानवता के लिए फायदेमंद होगी जब उस पर भरोसा किया जा सके। पीएम मोदी ने भारत की डिजिटल उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि देश में लगभग 90 करोड़ लोगों के लिए यूनिक डिजिटल हेल्थ आईडी बनाई जा चुकी है, जिससे मेडिकल रिकॉर्ड सुरक्षित रहते हैं और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध हो पाती हैं। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले तक यह कल्पना करना भी मुश्किल था कि दूर-दराज के गांवों तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंच जाएगा, लेकिन आज यह हकीकत बन चुका है।

पेरिस में भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद खुशी और गर्व जताया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक यादगार पल था और पीएम मोदी की मौजूदगी ने उन्हें अपने देश से और करीब महसूस कराया, भले ही वे हजारों किलोमीटर दूर रह रहे हों। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, “कुछ समय पहले पेरिस पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया।

मैं भारत और फ्रांस को और करीब लाने में उनके प्रयासों पर गर्व महसूस करता हूं। भारत-फ्रांस साझेदारी हमारे ग्रह की प्रगति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।” इससे पहले दिन में पीएम मोदी ने यूरोप के सबसे बड़े तकनीक और नवाचार सम्मेलनों में से एक 'वीवाटेक 2026' को संबोधित किया। उन्होंने एवियन में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लिया और कई विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Paris

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD