Friday, 19 June 2026

 

 

खास खबरें झूठे हैं मुख्यमंत्री, प्रदेश बेचते हुए प्रदेश हितैषी बनने का कर रहे हैं ढोंग : जयराम ठाकुर पटियाला जिले में 7 परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी: डॉ. हिमांशु अग्रवाल सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना झलकारी बाई की अश्वारोही प्रतिमा का किया अनावरण अधिकारी आमजन की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करें सुनिश्चित : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पंजाब में हो रही चर्चा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने सिरसा में किया जनकल्याण शिविर का अवलोकन सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र में शोध करने का किया आह्वान ऑस्ट्रेलिया ने जीती टी20 सीरीज, बांग्लादेश को दूसरे मैच में 7 रन से हराया मनोहर लाल खट्टर ने झारखंड सरकार के साथ विद्युत क्षेत्र और शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा की राजनाथ सिंह ने 10,000 टन रक्षा एल्युमिनियम प्रेस का शिलान्यास किया गुरु नानक देव विश्वविद्यालय का मनोविज्ञान की नैदानिक प्रशिक्षण की दिशा में नया कदम कांग्रेस ने हमेशा वोट को प्राथमिकता दी : सीएम मोहन यादव यादों में वेंकटेश : राजभाषा हिंदी के लिए संविधान सभा में बुलंद हुई थी वेंकटेश नारायण तिवारी की आवाज पंजाब सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य में पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माणाधीन : डॉ. बलजीत कौर पंजाब सरकार ने तीन ज़िलों में दिल की स्वास्थ्य जांच के लिए ए.आई. आधारित उपकरण स्थापित करने हेतु सी.एच.आर.आई. के साथ साझेदारी की पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की : हरपाल सिंह चीमा 5 बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान ; पंजाब सरकार ने करवाया परिवारों से पुन: मिलाप : डॉ. बलजीत कौर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : डॉ धनी राम शांडिल योग केवल व्यायाम नहीं, संपूर्ण जीवन पद्धति है : नायब सिंह सैनी जापान की संसद और शीर्ष नेताओं तक पहुंचा श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश निशांत कुमार यादव ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों की समीक्षा की

 

भारत-फ्रांस साझेदारी भरोसे और स्थिरता की मिसाल : नरेंद्र मोदी

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Paris
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पेरिस , 18 Jun 2026

Last updated on: Jun 19, 2026, 13:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में एक सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पिछले 12 वर्षों में भारत की आर्थिक, सामाजिक और बुनियादी ढांचे से जुड़ी उपलब्धियों को रेखांकित किया। पीएम मोदी ने पेर‍िस में मौजूद भारतीयों को संबोध‍ित करते हुए कहा क‍ि यह पेरिस शहर लाइट्स का शहर है, रंगों का शहर है।

यहां आर्ट है, आइडियाज हैं और इनोवेशन की प्रेरणा भी है। इस शहर को भारत के अलग-अलग राज्यों से आए आप सभी लोग और भी खूबसूरत बनाते हैं, नए-नए रंगों से भर देते हैं। कोई तमिल है, कोई पंजाबी है, कोई गुजराती है तो कोई मराठी है। भारत के हर कोने का प्रतिनिधित्व यहां दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि आज मैं ऐसे समय में फ्रांस आया हूं, जब कुछ ही दिन पहले हमारी सरकार के 12 वर्ष पूरे हुए हैं।

चुने हुए प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 12 वर्ष तक देश की सेवा करना मेरे जीवन का बहुत बड़ा सौभाग्य रहा है। ये भारत के लोकतंत्र की शक्ति है, जिसने एक चायवाले को यहां तक पहुंचा दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा क‍ि मैं आप सभी के लिए भारत से 140 करोड़ देशवासियों की शुभकामनाएं लेकर आया हूं। इस आत्मीय स्वागत के लिए मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

इन 12 वर्षों की उपलब्धियों में एक उपलब्धि ऐसी भी है जिसे किसी आंकड़े से या अंक से नहीं मापा जा सकता, वह है 140 करोड़ भारतीयों का आत्मविश्वास। आज का भारत और आज के भारत का युवा बहुत बड़े सपने देख रहा है। भारत का किसान नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। भारत की महिलाएं नए नेतृत्व का परिचय दे रही हैं।

इसलिए ये सिर्फ उपलब्धि के 12 साल नहीं हैं, ये भारत की आकांक्षाओं को नई बुलंदी देने का काल रहा है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया अनिश्चितता और उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है। ऐसे मुश्किल समय में, फ्रांस और भारत की साझेदारी भरोसे, स्थिरता और सहयोग का एक मजबूत आधार बन गई है। इस साल हमने भारत और फ्रांस के रिश्तों को 'विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी' का दर्जा दिया है।

भारत और फ्रांस को कनेक्ट करने वाली एक और चीज है, वो है फुटबॉल। इस वक्त यहां फुटबॉल फीवर पूरे जोर पर है। फ्रांस में इसकी दीवानगी चप्पे-चप्पे में दिखती है, लेकिन भारत में भी फुटबॉल का क्रेज सिर चढ़कर बोलता है। खासतौर पर फ्रांस की टीम के फैन्स भारत में बहुत अधिक हैं। फ्रांस ने इस वर्ल्ड कप की शुरुआत एक जोरदार जीत से की है। मैं फ्रांस की टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Paris

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD