Friday, 19 June 2026

 

 

खास खबरें कांग्रेस ने हमेशा वोट को प्राथमिकता दी : सीएम मोहन यादव यादों में वेंकटेश : राजभाषा हिंदी के लिए संविधान सभा में बुलंद हुई थी वेंकटेश नारायण तिवारी की आवाज पंजाब सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य में पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माणाधीन : डॉ. बलजीत कौर पंजाब सरकार ने तीन ज़िलों में दिल की स्वास्थ्य जांच के लिए ए.आई. आधारित उपकरण स्थापित करने हेतु सी.एच.आर.आई. के साथ साझेदारी की पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की : हरपाल सिंह चीमा 5 बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान ; पंजाब सरकार ने करवाया परिवारों से पुन: मिलाप : डॉ. बलजीत कौर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : डॉ धनी राम शांडिल योग केवल व्यायाम नहीं, संपूर्ण जीवन पद्धति है : नायब सिंह सैनी जापान की संसद और शीर्ष नेताओं तक पहुंचा श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश निशांत कुमार यादव ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों की समीक्षा की अश्विनी वैष्णव ने स्टेशन प्रबंधन को अधिक कुशल बनाने के लिए स्टेशन मास्टरों को सशक्त बनाने हेतु व्यापक उपायों की समीक्षा की धूरी हलके के प्रत्येक व्यापारी तक पहुंचेगा पंजाब राज्य व्यापारी आयोग: चेयरमैन पुष्पिंदर शर्मा केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 12.70 लाख पार निर्मला सीतारमण ने पूर्वोत्तर की सबसे बड़ी ऑर्गेनिक मसाला प्रोसेसिंग यूनिट का किया उद्घाटन पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी काबिलियत से दुनिया के बड़े देशों का भरोसा लगातार जीत रहा : सुधांशु त्रिवेदी बीजेपी सरकार का हमें सादगी का उपदेश और खुद कर रहे ऐशो-आराम : प्रो. संपत सिंह ने सरकार के दोहरे मापदंडों पर उठाए सवाल ब्रम शंकर जिम्पा ने डिजिटल लाइब्रेरी में किया 30 किलोवाट सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन नीट री-एग्जाम से पहले अरविंद केजरीवाल का छात्रों को संदेश, बोले- 'तनाव छोड़ें, मेहनत पर रखें भरोसा' विकास की राजनीति से प्रभावित होकर भाजपा-एनडीए में शामिल हो रहे नेता : रक्षा खडसे नारा लोकेश ने सीएम सुवेंदु अधिकारी से की मुलाकात राममंदिर चढ़ावा विवाद पर सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, एसआईटी दूध का दूध और पानी का पानी करेगी

 

भारत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से विश्व को दिया स्वस्थ जीवन जीने का संदेश : राजेश नागर

बढ़ती आयु में स्वस्थ, सक्रिय और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए योग एक प्रभावी माध्यम, बोले मुख्य अतिथि राजेश नागर

Rajesh Nagar, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पलवल , 16 Jun 2026

Last updated on: Jun 17, 2026, 11:28 IST

जिला पलवल में में 21 जून को जिला स्तर पर मनाए जाने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को पलवल स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय परिसर में जिला प्रशासन पलवल, हरियाणा योग आयोग, श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय तथा जिला आयुष विभाग पलवल के संयुक्त तत्वावधान में ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम के साथ योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री राजेश नागर ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वल कर योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री राजेश नागर ने स्वयं भी योग प्रोटोकॉल के तहत योग क्रियाएं करते हुए आमजन को योग के प्रति जागरूक किया और स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। 

उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी पिछले लगभग 10 वर्षों से नित्य योग करते आ रहे हैं। श्री राजेश नागर ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जो हजारों वर्षों से मानव जीवन को स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित बनाने का कार्य कर रही है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज योग की महत्ता को केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व स्वीकार कर रहा है। योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति, आत्मिक विकास और सकारात्मक जीवनशैली का भी आधार है। 

उन्होंने बताया कि देश और प्रदेश में लोगों की योग के प्रति बढ़ती रुचि और जागरूकता अत्यंत सुखद संकेत है। यह परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के योग को बढ़ावा देने के प्रति निरंतर किए गए अथक प्रयासों का परिणाम है। 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से भारत ने विश्व को स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। 

उन्होंने सभी नागरिकों से रविवार 21 जून को प्रदेशभर में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रमों में बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक वैज्ञानिक पद्धति है। विशेष रूप से बढ़ती आयु में योग व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत तथा आत्मिक रूप से संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और कल्याण पर आधारित है। बढ़ती आयु में स्वस्थ, सक्रिय और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए योग एक प्रभावी माध्यम है। योग न केवल विभिन्न बीमारियों से बचाव करता है, बल्कि मानसिक शांति, ऊर्जा और आत्मबल भी प्रदान करता है। 

उन्होंने कहा कि स्वस्थ वृद्धावस्था की नींव युवावस्था में ही पड़ती है, इसलिए युवाओं को अभी से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित योग विशेषज्ञों द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराया गया। 

विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया। योग प्रशिक्षकों ने योग के विभिन्न आसनों के लाभों की जानकारी देते हुए उन्हें सही तरीके से करने की विधि भी समझाई। उन्होंने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। 

इस अवसर पर श्री राजेश नागर ने विश्वविद्यालय के न्यूज लैटर ‘कौशल संवाद’ का विमोचन किया और विभिन्न योग प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राकृतिक खेती और जैविक खेती पर आधारित स्टॉल भी लगाई गई थी, जिसका मुख्य अतिथि राजेश नागर द्वारा अवलोकन किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार, काफी संख्या में शिक्षक, अधिकारी, विद्यार्थी और आयुष विभाग के सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

Tags: Rajesh Nagar , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD