Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें योगी आदित्यनाथ की घोषणा, नीट अभ्यर्थियों को बस किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट हिमंता बिस्वा सरमा ने किया पीएनजी आपूर्ति परियोजनाओं का उद्घाटन जी-7 सम‍िट में नरेंद्र मोदी-कीर स्टार्मर की मुलाकात जी-7 सम्मेलन में नरेंद्र मोदी बोले, साझेदारी सम्मान पर आधारित होनी चाहिए, निर्भरता पर नहीं जी-7 समिट : फैमिली फोटो से पहले पीएम मोदी ने नेताओं से साझा किए विचार, राष्ट्रपति मैक्रों को कहा धन्‍यवाद पीयूष गोयल ने फ्रांस में किया यूपीआई लॉन्च अपनी सेवाएं केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रखें, डीके शिवकुमार ने नए मेडिकल स्नातकों से की अपील एवियन में नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात 'बाइपोलर' के साथ नवान संधू का नया संगीत सफर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने गुरुद्वारा ज्योति सरूप, फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर अरदास की डॉ. जितेंद्र सिंह ने श्रीनगर में 59वीं पूर्व-सेवानिवृत्ति परामर्श कार्यशाला और 13वें बैंकर्स जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया अमित शाह ने आज नई दिल्ली में स्लम्स के पुनर्वास के मुद्दे पर एक समीक्षा बैठक की कविन्द्र गुप्ता ने फतेहपुर में श्री सर्व धर्म पीठ के तपोस्थान मुख्य दरबार साहिब का लोकार्पण किया महिला मोर्चा ने नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवनशैली संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, कम ईंधन व जीरो ऑयल रेसिपी कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप का जीवन आज़ादी के त्याग और लगातार संघर्ष का एक अनोखा उदाहरण है : ओम बिरला किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझा : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 से गुलाब चंद कटारिया ने प्रमुख शहर चौराहों का निरीक्षण किया नरेन्द्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मार्क कार्नी से मुलाकात की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर ने गुलाब चंद कटारिया से की शिष्टाचार भेंट नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन में "नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने" पर आयोजित सत्र को संबोधित किया राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास को लेकर रिजनल प्लान 2041 होगा तैयार

 

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों को बड़ी राहत, नई तबादला नीति तक आपसी सहमति से मिलेगा स्थानांतरण का अवसर : अनिल विज

रोडवेज कार्यशालाओं में कर्मचारियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित होंगी, सभी डिपो में होंगे मूलभूत संसाधन - अनिल विज

Anil Vij, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 16 Jun 2026

Last updated on: Jun 17, 2026, 11:07 IST

हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की कि राज्य सरकार द्वारा नई स्थानांतरण नीति लागू किए जाने तक रोडवेज कर्मचारियों को आपसी सहमति के आधार पर एक बार स्थानांतरण का अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से कर्मचारियों की वास्तविक आवश्यकताओं का समाधान होगा तथा विभिन्न डिपो में कार्यबल की उपलब्धता और कार्य क्षमता भी प्रभावित नहीं होगी।

इसके साथ ही श्री विज ने घोषणा की कि प्रदेश की सभी रोडवेज कार्यशालाओं इत्यादि में कर्मचारियों की सुविधा के लिए पंखों, बैठने की समुचित व्यवस्था, वाटर कूलर तथा महिला एवं पुरुष कर्मचारियों के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि कार्यरत कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

श्री विज आज यहां चण्डीगढ़ में परिवहन विभाग के अधिकारियों, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन तथा हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजा शेखर वुंडरू भी उपस्थित रहे।

प्राईवेट बस आपरेटर को वर्तमान किलोमीटर स्कीम के तहत नियमों का पालन करना होगा - विज

बैठक के दौरान किलोमीटर स्कीम तथा स्टेज कैरिज स्कीम के अंतर्गत निजी परमिटों से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस संबंध में श्री विज ने कहा कि यह मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है, किंतु जब तक मामला लंबित है, तब तक सभी निजी बस संचालकों को वर्तमान प्रचलित नीति एवं नियमों का पूर्णतः पालन करना होगा अन्यथा नियमों की अवहेलना करने वाले संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी अन्यथा उनकी बस को खडा करवा दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज एक व्यावसायिक संस्था होने के साथ-साथ जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम भी है क्योंकि हम सेवा प्रदाता हैं। इसलिए निर्धारित सभी रूटों पर परिवहन सेवाओं का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा, चाहे बसें सरकारी हों अथवा किलोमीटर स्कीम के तहत संचालित की जा रही हों।

चालकों की टेस्टिंग प्रक्रिया होंगी जल्द आरंभ, यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि- विज

परिवहन मंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए विभाग शीघ्र ही चालकों की टेस्टिंग प्रक्रिया प्रारंभ करेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वाेपरि है और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चालक परीक्षण प्रणाली को प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग के साथ सख्ती से लागू किया जाएगा। श्री विज ने अधिकारियों को बसों के रूट एवं समय-सारिणी की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। 

उन्होंने कहा कि जहां संभव हो, पहले सरकारी बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा उसके लगभग 20 से 25 मिनट बाद निजी बसों को चलाया जाए, ताकि सरकारी परिवहन सेवाओं को अनावश्यक प्रतिस्पर्धा का सामना न करना पड़े। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के संबंध में उन्होंने कहा कि हरियाणा में एक प्रभावी एवं व्यावहारिक मॉडल विकसित किया जाएगा, जिससे भविष्य में सार्वजनिक परिवहन को अधिक आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल एवं टिकाऊ बनाया जा सके।

परिवहन विभाग की भूमि से हटेंगें नाजाजय कब्जे, सभी महाप्रबंधकों को निर्देश- विज

बैठक में हरियाणा परिवहन विभाग की भूमि पर संभावित अतिक्रमणों के विषय को गंभीरता से लेते हुए श्री विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी बस अड्डों एवं बस डिपो की भूमि का व्यापक सर्वेक्षण कराया जाए। यदि कहीं भी अवैध कब्जा पाया जाता है तो उसे तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। 

उन्होंने सभी महाप्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में स्थित परिसंपत्तियों की नियमित निगरानी करने तथा मुख्यालय को रिपोर्ट भेजने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि बस अड्डों के परिसरों में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पाए जाने पर उसे भी तत्काल हटाया जाए, ताकि वहां इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन सहित अन्य जनहितकारी सुविधाएं विकसित की जा सकें।

परिवहन विभाग में सभी पात्र कर्मचारियों की होगी समय पर पदोन्नति- विज

श्री विज ने हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन, गुरुग्राम में कर्मचारियों की भर्ती एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजने के निर्देश भी दिए। साथ ही, यूनियनों की मांग पर रोडवेज कर्मचारियों के लिए आवासीय कॉलोनियों के निर्माण की संभावनाओं का अध्ययन कर प्रस्ताव तैयार करने को भी कहा। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्तमान नियमों के अनुसार सभी पात्र कर्मचारियों की पदोन्नति समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी कर्मचारी अपने वैधानिक अधिकारों से वंचित न रहे।

लंबित मुददों के निपटान के लिए जल्द होगी संबंधित विभागों के साथ बैठक- विज

बैठक में अर्जित अवकाश, तकनीकी वेतनमान, बोनस, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की कम्यूटेड पेंशन के निस्तारण की समयसीमा, पदोन्नति प्रक्रिया, जोखिम भत्ता, वर्दी एवं जूता भत्ता, वार्षिक वेतन वृद्धि, विश्राम गृह, दैनिक भत्ता संबंधी शक्तियां तथा दिल्ली स्थित आईएसबीटी में टिकट काउंटर हेतु स्थान जैसे विभिन्न कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस पर, श्री विज ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी विषयों का विस्तृत अध्ययन कर एक समग्र एजेंडा तैयार किया जाए तथा संबंधित विभागों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित कर लंबित मुद्दों का एकमुश्त समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में परिवहन विभाग के महानिदेशक श्री विनय प्रताप सिंह, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान श्री नरेन्द्र दिनोद, महासचिव श्री सुमेर सिवाच, हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्ण लाल नौहरा, प्रदेश महामंत्री श्री धर्मेन्द्र कुमार सीवन सहित विभाग एवं यूनियनों के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Anil Vij , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD