Friday, 19 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी काबिलियत से दुनिया के बड़े देशों का भरोसा लगातार जीत रहा : सुधांशु त्रिवेदी बीजेपी सरकार का हमें सादगी का उपदेश और खुद कर रहे ऐशो-आराम : प्रो. संपत सिंह ने सरकार के दोहरे मापदंडों पर उठाए सवाल ब्रम शंकर जिम्पा ने डिजिटल लाइब्रेरी में किया 30 किलोवाट सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन नीट री-एग्जाम से पहले अरविंद केजरीवाल का छात्रों को संदेश, बोले- 'तनाव छोड़ें, मेहनत पर रखें भरोसा' विकास की राजनीति से प्रभावित होकर भाजपा-एनडीए में शामिल हो रहे नेता : रक्षा खडसे नारा लोकेश ने सीएम सुवेंदु अधिकारी से की मुलाकात राममंदिर चढ़ावा विवाद पर सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, एसआईटी दूध का दूध और पानी का पानी करेगी 20 जून का पंचांग : उत्तर-पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, दोपहर 12:09 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त देहरादून में 'रन फॉर योग' का आयोजन, पुष्कर सिंह धामी बोले- योग साधना का केंद्र रही है देवभूमि कोलकाता में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 'दौड़ से ध्यान' मैराथन को दिखाई हरी झंडी कॉकटेल 2 (फिल्म रिव्यू) : प्यार, दोस्ती और कमिटमेंट की शानदार कहानी को लेकर छाए शाहिद, रश्मिका और कृति सेनन चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने पंजाब मंडी बोर्ड की क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को किया सम्मानित फीफा वर्ल्ड कप : मेक्सिको ने साउथ कोरिया को 1-0 से हराया, नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली पहली टीम बनी कनाडा ने कतर को 6-0 से हराया, फीफा विश्वकप में मिली पहली जीत के नायक बने जोनाथन डेविड उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर द्रौपदी मुर्मु ओंकारेश्वर, मध्य प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं सुपर-स्पेशियलिटी चिकित्सकों को दिया जाएगा नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंसः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत की बड़ी उपलब्धि, 52 संस्थानों को मिली जगह : धर्मेंद्र प्रधान गरीबों के लिए नहीं, माफिया के मरने पर निकलते हैं सपा-कांग्रेस नेताओं के आंसू : योगी आदित्यनाथ सीएम उमर अब्दुल्ला ने खीर भवानी मेले की तैयारी का लिया जायजा गंदरबल में लैवेंडर महोत्सव में शामिल हुए सीएम उमर अब्दुल्ला

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 18 जून को सतलुज के धुस्सी बांध पर बनने वाली पक्की सड़क का रखेंगे नींव पत्थर

संत सीचेवाल के लगातार प्रयासों से मंड इलाके की दशकों पुरानी मांग हुई पूरी

Sant Balbir Singh Seechewal, AAP Punjab, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर/शाहकोट , 16 Jun 2026

Last updated on: Jun 17, 2026, 10:26 IST

मंड इलाके के लोगों की लंबे समय से लटक रही मांगों को पूरा करते हुए पंजाब सरकार द्वारा सतलुज नदी के धुस्सी बांध पर गिदड़पिंडी से फिल्लौर तक पक्की सड़क बनाने के प्रोजेक्ट का नींव पत्थर 18 जून को पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान द्वारा रखा जाएगा। इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट को अमली जामा पहनाने के लिए राज्यसभा सांसद संत बलवीर सिंह सीचेवाल द्वारा लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों को इलाके के लोग बड़ी उपलब्धि के तौर पर देख रहे है।

मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज राज्यसभा सांसद संत बलवीर सिंह सीचेवाल ने डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, पुलिस और अन्य प्रशासकीय अधिकारियों के साथ मंडाला छन्ना और आस-पास के इलाकों का दौरा किया। अधिकारियों ने बताया कि समारोह के लिए सभी प्रबंध पूरे किए जा रहे हैं। इस मौके पर संत बलवीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि वर्ष 2023 के दौरान मंडाला छन्ना के पास बांध टूटने के कारण इलाके के लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था।

उस समय से ही बांध को मजबूत करने और इसके ऊपर पक्की सड़क बनाने की मांग लगातार उठाई जा रही थी। संत सीचेवाल ने कहा कि गिदड़पिंडी से फिल्लौर तक बनने वाली यह सड़क मंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों को आपस में जोड़ेगी। इस मौके पर मंडाला छन्ना, गट्टा मुंडी कासू, गिदड़पिंडी और अन्य गांवों के निवासियों ने कहा कि वह सालों से इस सड़क की मांग कर रहे थे, लेकिन किसी भी सरकार ने इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि संत सीचेवाल ने इस मांग को सरकार तक पहुंचाकर लगातार पैरवी की, जिसके कारण आज यह सपना साकार हो रहा है। गांववासियों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और संत सीचेवाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सड़क मंड इलाके की तस्वीर बदल देगी।

 

Tags: Sant Balbir Singh Seechewal , AAP Punjab , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD