Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें कथित फोरेंसिक रिपोर्ट द्वारा भगवंत सिंह मान को बदनाम करने की बादल गैंग की चाल नाकाम, जत्थेदार को अकाली दल के राजनीतिक मोहरे के तौर पर काम नहीं करना चाहिए : बलतेज पन्नू नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए नया रोडमैप तैयार किया कविन्द्र गुप्ता और अर्जुन राम मेघवाल ने ‘न्याय प्रबोधः न्याय के प्रति जागृति’ अभियान का शुभारंभ किया उमर अब्दुल्ला ने शुरू की मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग पहल मध्य प्रदेश में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर : सीएम मोहन यादव आप के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं जसवीर सिंह गढ़ी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग स्वस्थ आयु के लिए योग, पीढ़ियों के स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याण के लिए एक वैश्विक आह्वान : प्रतापराव जाधव मौली जागरां डिस्पेंसरी में विशेष टीबी-एचआईवी जांच शिविर आयोजित महिला अंडर-20 हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप 2026 से पूर्व उपायुक्त चंडीगढ़ ने टीम इंडिया का बढ़ाया उत्साह पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर बढ़ी चर्चा, पहली बार साथ नजर आएंगे जय रंधावा और शहनाज़ गिल पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा : सुवेंदु अधिकारी शिलांग में पूर्वोत्तर भारत इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2026 का नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर रोक लगाना बीजेपी सरकार का तुगलकी फरमान : चौधरी अभय सिंह चौटाला बीकानेर में कार-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक बालिका गंभीर रूप से घायल कार्गो-एमआरओ केंद्र बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर : योगी आदित्यनाथ जनजातीय संग्रहालय, केलांग में आज जिला लाहौल-स्पीति के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण आयोजित रॉबर्ट फिको ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को बधाई दी सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार

 

पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू

डिप्टी चुनाव आयुक्त ने पंजाब में तैयारियों का लिया जायजा

Anindita Mitra, Election Commision Punjab, ECI, Chief Electoral Officer Punjab, CEO Punjab
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Jun 2026

Last updated on: Jun 15, 2026, 17:34 IST

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के तहत पूरे राज्य में घर-घर गणना 25 जून 2026 से 24 जुलाई 2026 तक चलेगी। इसमें बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओज़.) वोटरों के विवरण की पुष्टि करने और गणना फॉर्म इकट्ठा करने के लिए घर-घर जाएंगे। इस राज्य स्तरीय रिवीजन की तैयारियों का जायजा लेते हुए आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब, श्रीमती अनिंदिता मित्रा, आई.ए.एस. द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के सीनियर डिप्टी चुनाव आयुक्त श्री भानू प्रकाश येतूरू, आई.ए.एस. की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

यह बैठक एस.ए.एस. नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, रोपड़ और एस.बी.एस. नगर के जिला चुनाव अधिकारियों (डी.ई.ओज़.) के साथ की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब, श्रीमती अनिंदिता मित्रा, आई.ए.एस. ने सीनियर डिप्टी चुनाव आयुक्त को राज्य के चुनाव तंत्र के बारे में जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि इसमें 5 डिवीजन, 23 जिले और 117 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं, जिनमें कुल 14,664 स्थानों पर 24,453 पोलिंग स्टेशन हैं। उन्होंने आगे बताया कि राज्य में कुल 85.82 प्रतिशत वोटर मैपिंग पूरी हो चुकी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब ने बताया कि ए.डी.ई.ओज़., ई.आर.ओज़., ए.ई.आर.ओज़., चुनाव तहसीलदारों और तकनीकी स्टाफ के लिए करवाया गया तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा हो गया है, जबकि बी.एल.ओज़. और बी.एल.ओज़. सुपरवाइजर्स के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रगति पर है। 

चुनाव सामग्री की छपाई का काम जारी है और घर-घर जाकर तस्दीक करने के चरण से पहले इसे पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस रिवीजन को निर्विघ्न और सुचारू रूप से पूरा करने के लिए पूरे राज्य में पूर्ण समन्वय के साथ काम किया जा रहा है।

सत्र के दौरान, डिप्टी चुनाव आयुक्त ने सभी डी.ई.ओज़. को वोटर सूचियों की शुद्धता, पूर्णता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने प्रत्येक जिले की फील्ड मशीनरी की तैयारियों और क्रियान्वयन प्रोटोकॉल की समीक्षा की, जिसे यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया गया है कि कोई भी योग्य वोटर सूची में दर्ज करने से छूट न जाए और कोई अयोग्य एंट्री शामिल न की जाए।

बैठक के दौरान घर-घर जाकर तस्दीक करने और वोटरों को गणना फॉर्म भरने में सहायता करने में बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओज़.) की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया गया। इस प्रक्रिया को समय पर पूरा करने और प्रचार अभियानों के माध्यम से वोटर जागरूकता बढ़ाने के लिए निर्देश जारी किए गए।

भारत निर्वाचन आयोग के सीनियर डिप्टी चुनाव आयुक्त श्री भानू प्रकाश येतूरू, आई.ए.एस. पंजाब के तीन दिवसीय दौरे पर हैं और अगले दो दिनों में अन्य जिलों को कवर करेंगे। इस दौरे के दौरान उनके साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब भी रहेंगी।

 

Tags: Anindita Mitra , Election Commision Punjab , ECI , Chief Electoral Officer Punjab , CEO Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD