Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें कथित फोरेंसिक रिपोर्ट द्वारा भगवंत सिंह मान को बदनाम करने की बादल गैंग की चाल नाकाम, जत्थेदार को अकाली दल के राजनीतिक मोहरे के तौर पर काम नहीं करना चाहिए : बलतेज पन्नू नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए नया रोडमैप तैयार किया कविन्द्र गुप्ता और अर्जुन राम मेघवाल ने ‘न्याय प्रबोधः न्याय के प्रति जागृति’ अभियान का शुभारंभ किया उमर अब्दुल्ला ने शुरू की मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग पहल मध्य प्रदेश में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर : सीएम मोहन यादव आप के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं जसवीर सिंह गढ़ी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग स्वस्थ आयु के लिए योग, पीढ़ियों के स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याण के लिए एक वैश्विक आह्वान : प्रतापराव जाधव मौली जागरां डिस्पेंसरी में विशेष टीबी-एचआईवी जांच शिविर आयोजित महिला अंडर-20 हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप 2026 से पूर्व उपायुक्त चंडीगढ़ ने टीम इंडिया का बढ़ाया उत्साह पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर बढ़ी चर्चा, पहली बार साथ नजर आएंगे जय रंधावा और शहनाज़ गिल पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा : सुवेंदु अधिकारी शिलांग में पूर्वोत्तर भारत इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2026 का नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर रोक लगाना बीजेपी सरकार का तुगलकी फरमान : चौधरी अभय सिंह चौटाला बीकानेर में कार-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक बालिका गंभीर रूप से घायल कार्गो-एमआरओ केंद्र बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर : योगी आदित्यनाथ जनजातीय संग्रहालय, केलांग में आज जिला लाहौल-स्पीति के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण आयोजित रॉबर्ट फिको ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को बधाई दी सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार

 

बीकानेर में कार-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक बालिका गंभीर रूप से घायल

Tragedy, Road Accident, Bikaner
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

बीकानेर , 15 Jun 2026

Last updated on: Jun 15, 2026, 16:58 IST

राजस्थान में बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा सीजराल होटल के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला और एक बालिका शामिल हैं। हादसे में घायल एक अन्य बालिका को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बीकानेर रेफर किया गया है। कार में सवार सभी 7 लोग हरियाणा के फतेहाबाद के निवासी बताए जा रहे हैं, जो एक ही परिवार के थे। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मौके पर आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस तथा टोल एंबुलेंस के सेवादार पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी शवों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। एक साथ छह लोगों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। इससे पहले नागौर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हुई थी, जबकि पांच लोग घायल हुए थे।

पुलिस ने बताया कि हादसा लूणी नदी पर से गुजरने के रास्ते के पास हुआ, जब एक वैन और निजी बस की टक्कर हो गई। वैन में एक परिवार के आठ के लोग सवार थे और सभी सोमवती अमावस्या के मौके पर पवित्र स्नान के लिए पुष्कर जा रहे थे। जसनगर के पास ओवरटेक के चक्कर में वैन सामने से आ रही बस से टकरा गई। टक्कर के बाद वैन पलट गई जिसमें तीन की मौत हुई और पांच लोग घायल हो गए।

 

Tags: Tragedy , Road Accident , Bikaner

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD