Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी सोनीपत का नागरिक अस्पताल अब होगा 300 बिस्तरों का, हिसार के पनिहार चक में खुलेगा नया उप-स्वास्थ्य केंद्र हरियाणा जल्द बनेगा "आलू के प्रमाणित बीज" उत्पादन के लिए एक नैशनल-हब : श्याम सिंह राणा गौरव गौतम का बड़ा एक्शन : नियमों की अनदेखी करने वाली 11 खेल नर्सरियां बंद प्रबुद्धजनों के सुझावों से और मजबूत होगा विकसित भारत का संकल्प : राव इंद्रजीत सिंह आमजन को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में अधिकारी निभाएं जिम्मेदारी - राव नरबीर सिंह डिफेंस कालोनी में प्रापर्टी डीलर पर जमीनी धोखाधड़ी का आरोप, अनिल विज ने पंजोखरा पुलिस को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश सई एम मांजरेकर और राघव जुयाल फिल्म ‘इकाई’ में आएंगे नज़र अजनाला के सीमावर्ती गांवों का सांसद गुरजीत सिंह औजला ने किया दौरा ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत लुधियाना पहुंचे हरजोत सिंह बैंस, सफाई सेवकों के साथ चाय का कप किया साझा हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है : स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भगवंत सिंह मान का 2027 में दोबारा पंजाब का मुख्यमंत्री बनना तय : अरविंद केजरीवाल स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे संबंधी विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा उद्योगों के लिए भूमि अधिग्रहण में अपनाएंगे संतुलित नीति : सीएम सुवेंदु अधिकारी मध्य प्रदेश में आदिवासी वर्ग को यूसीसी से अलग रखा गया : सीएम मोहन यादव सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात कांग्रेस डूबता जहाज, विपक्षी दलों का विलय भाजपा के लिए फायदेमंद : देवेंद्र फडणवीस जनता का अटूट विश्वास मोदी सरकार की सबसे बड़ी ताकत : सम्राट चौधरी अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

 

योग भारत की प्राचीन संस्कृति, स्वस्थ जीवनशैली और मानव कल्याण का आधार : कृष्ण लाल पंवार

21 जून को विश्व के 200 से अधिक देशों में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Krishan Lal Panwar, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

सोनीपत , 12 Jun 2026

Last updated on: Jun 12, 2026, 16:26 IST

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार शुक्रवार को भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां (सोनीपत) में जिला स्तरीय योग अभ्यास कार्यक्रम में  बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, अधिकारियों एवं अन्य प्रतिभागियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाली भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। हजारों वर्षों से योग मानव जीवन को संतुलन, सकारात्मकता, आत्मविश्वास और स्वास्थ्य का मार्ग दिखाता आया है। आज योग भारत की सीमाओं से निकलकर पूरी दुनिया में मानव कल्याण का माध्यम बन चुका है।

 उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और कल्याण पर आधारित है। बढ़ती आयु में स्वस्थ, सक्रिय और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए योग एक प्रभावी माध्यम है। योग न केवल विभिन्न बीमारियों से बचाव करता है, बल्कि मानसिक शांति, ऊर्जा और आत्मबल भी प्रदान करता है। 

उन्होंने कहा कि स्वस्थ वृद्धावस्था की नींव युवावस्था में ही पड़ती है, इसलिए युवाओं को अभी से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से विश्व मंच पर स्थापित हुआ योग

मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रयासों के कारण आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विश्व स्तर पर अपनी छाप छोड़ चुका है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए प्रस्ताव को रिकॉर्ड 177 देशों का समर्थन प्राप्त हुआ था। 

आज 21 जून को विश्व के 200 से अधिक देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, जो भारत के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। 

हाल ही में प्रधानमंत्री ने अपने सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण किए हैं और देश निरंतर विकसित भारत के संकल्प की ओर अग्रसर है।

नारी शक्ति और युवा शक्ति विकसित भारत की आधारशिला

विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि महिला केवल परिवार ही नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की भी आधारशिला होती है। यदि महिलाएं स्वस्थ, शिक्षित और आत्मविश्वासी होंगी तो पूरा समाज मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने में देश की बेटियों और युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

उन्होंने भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान महिला शिक्षा और सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है तथा यहां से निकलने वाली बेटियां देश और समाज का नाम रोशन कर रही हैं।

’आयुष विभाग और व्यायामशालाओं को मजबूत कर रही है सरकार’

मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार योग और आयुष प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसके लिए आयुष विभाग के बजट में 135 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में लगभग 6500 गांवों में व्यायामशालाएं स्थापित की जा चुकी है, जिनमें से 883 व्यायामशालाओं का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा 859 आयुष योग सहायकों की नियुक्ति की गई है तथा प्रदेश में 397 आयुष औषधालय और 109 उप-स्वास्थ्य केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं।

’गांव-गांव में बनेंगी अटल ई-लाइब्रेरी और इंडोर जिम’

विकास एवं पंचायत मंत्री ने बताया कि प्रदेश की 6225 ग्राम पंचायतों में युवाओं और विद्यार्थियों के लिए अटल ई-लाइब्रेरी स्थापित करने का अभियान चलाया जा रहा है। इन लाइब्रेरियों में कंप्यूटर, वातानुकूलित अध्ययन कक्ष, फर्नीचर तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें उपलब्ध करवाई जाएंगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को बेहतर अध्ययन सुविधाएं मिल सकें। 

उन्होंने यूपीएससी के परिणाम में हरियाणा के 37 युवाओं के चयन को लेकर भी सभी को बधाई दी व भविष्य में प्रदेश के 37 से भी अधिक बच्चों का यूपीएससी में चयन हो इसकी कामना करी। सभी बच्चे अपना लक्ष्य निर्धारित करके मेहनत करते है, सफलता जरूर प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को फिटनेस के लिए प्रेरित करने हेतु गांवों में इंडोर जिम स्थापित किए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक गांव में खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।

’बेटियां लक्ष्य निर्धारित करें, सफलता निश्चित मिलेगी’

मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने विद्यार्थियों से आह्वान करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना अत्यंत आवश्यक है। जो विद्यार्थी अपने जीवन का स्पष्ट लक्ष्य तय कर लेते हैं, वे निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करते हैं। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई, खेल और योग के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का विकास करने का आह्वान किया।

 इस अवसर पर विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है। 

योग न केवल विभिन्न बीमारियों से बचाव करता है, बल्कि सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और मानसिक शांति भी प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों से नियमित रूप से योग अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

कार्यक्रम में उपायुक्त नेहा सिंह, भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुदेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

Tags: Krishan Lal Panwar , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD