Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी सोनीपत का नागरिक अस्पताल अब होगा 300 बिस्तरों का, हिसार के पनिहार चक में खुलेगा नया उप-स्वास्थ्य केंद्र हरियाणा जल्द बनेगा "आलू के प्रमाणित बीज" उत्पादन के लिए एक नैशनल-हब : श्याम सिंह राणा गौरव गौतम का बड़ा एक्शन : नियमों की अनदेखी करने वाली 11 खेल नर्सरियां बंद प्रबुद्धजनों के सुझावों से और मजबूत होगा विकसित भारत का संकल्प : राव इंद्रजीत सिंह आमजन को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में अधिकारी निभाएं जिम्मेदारी - राव नरबीर सिंह डिफेंस कालोनी में प्रापर्टी डीलर पर जमीनी धोखाधड़ी का आरोप, अनिल विज ने पंजोखरा पुलिस को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश सई एम मांजरेकर और राघव जुयाल फिल्म ‘इकाई’ में आएंगे नज़र अजनाला के सीमावर्ती गांवों का सांसद गुरजीत सिंह औजला ने किया दौरा ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत लुधियाना पहुंचे हरजोत सिंह बैंस, सफाई सेवकों के साथ चाय का कप किया साझा हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है : स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भगवंत सिंह मान का 2027 में दोबारा पंजाब का मुख्यमंत्री बनना तय : अरविंद केजरीवाल

 

डीके शिवकुमार ने द्रौपदी मुर्मू और सीपी राधाकृष्णन से की मुलाकात

DK Shivakumar, Chief Minister of Karnataka, Karnataka Congress, Droupadi Murmu, CP Radhakrishnan, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jun 2026

Last updated on: Jun 12, 2026, 15:58 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। वहीं, उपराष्ट्रपित सीपी राधाकृष्णन से भी कर्नाटक के सीएम ने मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बैठक की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।"

इसके पहले डीके शिवकुमार ने गुरुवार को नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लिया था। उन्होंने एक्स पर लिखा, " प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल होकर और समावेशी मानव विकास के लिए कर्नाटक का विज़न साझा करके मुझे खुशी हुई। कर्नाटक भारत में विकास, इनोवेशन और अवसरों के सबसे मजबूत इंजनों में से एक बना हुआ है।

अपने 'गारंटी मॉडल' और शिक्षा, स्किलिंग, युवाओं के सशक्तिकरण, टेक्नोलॉजी और AI-आधारित गवर्नेंस में निवेश के ज़रिए, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि विकास समाज के हर वर्ग तक पहुँचे। मैंने इस बात पर ज़ोर दिया कि एक विकसित कर्नाटक, विकसित भारत की यात्रा को तेज़ करेगा और समावेशी व टिकाऊ विकास को आगे बढ़ाने के लिए सहकारी संघवाद और केंद्र-राज्य के बीच मज़बूत साझेदारी के महत्व को रेखांकित किया।

10 जून को डीके शिवकुमार ने नई दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद 10 जनपथ पर यह उनकी पहली यात्रा थी। मुलाकात के दौरान, शिवकुमार ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और पार्टी और शासन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

इससे पहले, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय महिला कांग्रेस कार्यालय का शिष्टाचार दौरा किया। इस दौरान राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा, महासचिव कमलाक्षी राजन्ना और शिल्पी अरोरा तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने नई दिल्ली स्थित भारतीय युवा कांग्रेस कार्यालय का भी दौरा किया।

इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बीवी श्रीनिवास, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, कर्नाटक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मंजुनाथ गौड़ा, कांग्रेस नेता एमएलसी बसनागौड़ा बदरली, इनायत अली और नागेश करियप्पा तथा कई अन्य लोग उपस्थित थे। गौरतलब है कि 3 जून को कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। बेंगलुरु स्थित लोक भवन परिसर के ग्लास हाउस में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल थावरचंद्र गहलोत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी।

 

Tags: DK Shivakumar , Chief Minister of Karnataka , Karnataka Congress , Droupadi Murmu , CP Radhakrishnan , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD