Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी सोनीपत का नागरिक अस्पताल अब होगा 300 बिस्तरों का, हिसार के पनिहार चक में खुलेगा नया उप-स्वास्थ्य केंद्र हरियाणा जल्द बनेगा "आलू के प्रमाणित बीज" उत्पादन के लिए एक नैशनल-हब : श्याम सिंह राणा गौरव गौतम का बड़ा एक्शन : नियमों की अनदेखी करने वाली 11 खेल नर्सरियां बंद प्रबुद्धजनों के सुझावों से और मजबूत होगा विकसित भारत का संकल्प : राव इंद्रजीत सिंह आमजन को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में अधिकारी निभाएं जिम्मेदारी - राव नरबीर सिंह डिफेंस कालोनी में प्रापर्टी डीलर पर जमीनी धोखाधड़ी का आरोप, अनिल विज ने पंजोखरा पुलिस को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश सई एम मांजरेकर और राघव जुयाल फिल्म ‘इकाई’ में आएंगे नज़र अजनाला के सीमावर्ती गांवों का सांसद गुरजीत सिंह औजला ने किया दौरा ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत लुधियाना पहुंचे हरजोत सिंह बैंस, सफाई सेवकों के साथ चाय का कप किया साझा हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है : स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भगवंत सिंह मान का 2027 में दोबारा पंजाब का मुख्यमंत्री बनना तय : अरविंद केजरीवाल

 

रूस से तेल खरीद का कारण स्‍पष्‍ट कर सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने हथियारों पर उठाए सवाल, यूरोप को दिखाया आईना

Subrahmanyam Jaishankar, BJP, Bharatiya Janata Party, Alexander Stubb, Helsinki
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

हेलसिंकी , 12 Jun 2026

Last updated on: Jun 12, 2026, 15:57 IST

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को रूस से तेल खरीदने के भारत के फैसले का मजबूती से बचाव किया। उन्होंने कहा कि भारत ने यह फैसला कीमत और उपलब्धता को ध्यान में रखकर लिया था। साथ ही, उन्होंने यूरोपीय देशों की हथियारों की बिक्री पर भी सवाल उठाए। फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में आयोजित 'कुलतारना वार्ता' में अपनी फिनलैंड की समकक्ष एलिना वाल्टोनन और यूएई की सहायक विदेश मंत्री लाना नुसेबेह के साथ ‘उभरती ताकतें और नया जियोपॉलिटिकल मुकाबला’ पर पैनल चर्चा के दौरान बोलते हुए, जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भारत के रुख की आलोचना को खारिज कर दिया।

जब उनसे पूछा गया कि यूरोप को लगता है कि यूक्रेन-रूस युद्ध के मामले में भारत का रुख रूस के प्रति ज्‍यादा सहानुभूतिपूर्ण है और भारत रूस से तेल खरीदने को लेकर बहुत तैयार रहता है, तो जयशंकर ने कहा, "मैं दो बातें कहना चाहूंगा। पहली, मैं तेल उसकी कीमत और उपलब्धता के आधार पर खरीदता हूं। उस समय बाजार में सबसे ज्‍यादा उपलब्ध तेल रूस का था, क्योंकि यूरोपीय देश मध्य पूर्व से तेल खरीद रहे थे, जो पहले हमारा पारंपरिक सप्लायर था।

ऐसे हालात में हमें एक अलग दिशा में जाना पड़ा।" जयशंकर ने कहा कि कई यूरोपीय देशों की ओर से बेचे गए हथियार बाद में भारत के खिलाफ इस्तेमाल किए गए हैं, जबकि भारत का कोई भी हथियार कभी किसी यूरोपीय देश के खिलाफ इस्तेमाल नहीं हुआ। उन्होंने कहा, "जब आपने नैतिक अस्पष्टता की बात की, तो मैं इतना कहूंगा कि किसी भी यूरोपीय देश पर भारतीय हथियारों से हमला नहीं हुआ है।

काश मैं यही बात यूरोपीय हथियारों के बारे में भी कह पाता, जो भारत के खिलाफ इस्तेमाल हुए हैं। इसलिए इस बात को भी ध्यान में रखिए।" जब उनसे इस बारे में और विस्तार से बताने को कहा गया, तो उन्होंने भारत की सुरक्षा चिंताओं को दोहराया। उन्होंने कहा, "यूरोपीय देश ऐसे हथियार बेचते हैं जिनका इस्तेमाल कई वर्षों से भारत पर हमले करने के लिए किया जाता रहा है।

भारत ने कभी भी ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे यूरोप की सुरक्षा को खतरा पैदा हो। मुझे लगता है कि यह एक बिल्कुल जायज बात है।" भारत लगातार रूस से तेल खरीदने के अपने फैसले का बचाव करता रहा है। भारत का कहना है कि उसकी ऊर्जा आयात नीति राष्ट्रीय हित, नागरिकों की भलाई और देश की ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखकर तय की जाती है। साथ ही भारत हमेशा यह कहता रहा है कि यूक्रेन संघर्ष का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए निकाला जाना चाहिए।

 

Tags: Subrahmanyam Jaishankar , BJP , Bharatiya Janata Party , Alexander Stubb , Helsinki

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD