Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी

 

सुवेंदु अधिकारी ने गिनाईं केंद्र की 12 साल की उपलब्धियां, बोले- 'रेल, सड़क और हवाई क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व प्रगति'

Suvendu Adhikari, BJP West Bengal, Chief Minister of West Bengal, West Bengal, Kolkata
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

कोलकाता , 12 Jun 2026

Last updated on: Jun 12, 2026, 15:54 IST

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने केंद्र सरकार के कार्यों की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि भारत पिछली सरकारों के दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में पीछे था, लेकिन देश अब दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। यह देश में एनडीए के 12 साल के शासन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दमदार नेतृत्व की वजह से संभव हुआ है।

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान, उन्होंने केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियों को गिनाया। रेलवे के विकास की बात करते हुए सीएम सुवेंदु ने कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के एक छोर से दूसरे छोर तक की दूरी कम हुई है। यात्रा का समय भी कम हुआ है और आर्थिक गतिविधियों की रफ्तार बढ़ी है।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "पिछले 12 सालों में देश में 1,317 नए और आधुनिक रेलवे स्टेशन बनाए गए हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में 164 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। कभी राजधानी एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस आधुनिक रेलवे सेवाओं की पहचान हुआ करती थीं। अब वंदे भारत देश की नई उम्मीदों का प्रतीक बन गई है।"

उन्होंने सिविल एविएशन सेक्टर का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले 12 सालों में भारत ने जबरदस्त तरक्की की है। 2014 में देश में एयरपोर्ट्स की संख्या 74 थी। आज यह संख्या दोगुनी से भी अधिक गई है। मुख्यमंत्री ने सड़क परिवहन क्षेत्र में हुए बदलाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "पिछले 12 सालों में सड़क परिवहन क्षेत्र में हुआ जबरदस्त विकास लगभग 4 लाख किलोमीटर सड़कों के निर्माण, नेशनल हाईवे के विस्तार और सीमावर्ती व दूर-दराज के इलाकों में कम्युनिकेशन सिस्टम के विकास से साफ दिखता है।"

उन्होंने कहा कि इन सभी चीजों ने देश के आर्थिक ढांचे को बेहतर बनाया है। विकास अब सिर्फ बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि गांवों के दूर-दराज के कोनों तक भी पहुंच गया है। पश्चिम बंगाल के नजरिए से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में नई सरकार के आने के सिर्फ एक महीने के अंदर ही, राज्य और केंद्र सरकार के बीच बेहतर तालमेल से विकास कार्यों में तेजी आई है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "केंद्रीय मंत्री पश्चिम बंगाल आ रहे हैं। हम भी लगातार दिल्ली जा रहे हैं। नतीजतन, प्रोजेक्ट्स को मंजूरी देने और उन्हें लागू करने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।" उन्होंने यह भी पुष्टि की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के आखिर में पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे पर आएंगे और राज्य में दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

बता दें कि 20 जून को 'बंगाल स्थापना दिवस' के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी हुगली जिले के तारकेश्वर में एक सभा को संबोधित करेंगे। वे राज्य के लिए कुछ विकास परियोजनाओं की घोषणा भी करेंगे। 21 जून को पीएम मोदी कोलकाता में 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

Tags: Suvendu Adhikari , BJP West Bengal , Chief Minister of West Bengal , West Bengal , Kolkata

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD