Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया

 

मोदी सरकार के 12 वर्ष : सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकसित भारत के संकल्प की ऐतिहासिक यात्रा : जतिंदर पाल मल्होत्रा

Jatinder Pal Malhotra, Jitender Pal Malhotra, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Jun 2026

Last updated on: Jun 11, 2026, 16:32 IST

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय कमलम, सेक्टर-33 में आयोजित पत्रकार वार्ता को भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष इंदिरा सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश पांचाल, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, संजीव राणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रावत, प्रदेश सचिव मीनाक्षी ठाकुर एवं प्रदेश सचिव मनीष शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय, बुनियादी ढांचे के अभूतपूर्व विकास और राष्ट्र निर्माण के स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हुए हैं। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के परिणामस्वरूप पिछले वर्षों में लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकलने में सफल हुए हैं।

मल्होत्रा ने कहा कि मोदी सरकार ने शासन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) को मजबूत बनाया। सरकारी सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचाई गई, जिससे लाखों फर्जी लाभार्थियों को हटाया गया तथा लगभग 4.31 लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बचाए गए। 

जन धन योजना के अंतर्गत 58 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं, जिनमें 32 करोड़ से अधिक खाते महिलाओं के हैं। कोरोना महामारी जैसे कठिन दौर से लेकर आज तक 81 करोड़ से अधिक देशवासियों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 60 करोड़ से अधिक हेल्थ कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जिससे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा की गारंटी मिली है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के माध्यम से 58 करोड़ से अधिक लोगों को सामाजिक सुरक्षा कवच प्रदान किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत 16 करोड़ से अधिक घरों तक नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचाया गया है, जबकि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कर देश में स्वच्छता की नई क्रांति लाई गई है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से 74 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। 

मुद्रा योजना के अंतर्गत 57 करोड़ से अधिक बिना गारंटी ऋण वितरित किए गए हैं, जबकि पीएम विश्वकर्मा योजना के माध्यम से लाखों पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को लाभ पहुंचाया गया है। किसानों के कल्याण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 11 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 4.3 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की जा चुकी है। 

किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से 7 करोड़ से अधिक किसानों को सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध कराया गया है। मल्होत्रा ने कहा कि जनजातीय समाज के कल्याण के लिए 15 हजार करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 79 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लखपति दीदी योजना के माध्यम से 3 करोड़ से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया गया है। सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत साढ़े चार करोड़ से अधिक खाते खोले जा चुके हैं। सुरक्षा बलों में महिला अधिकारियों की संख्या 3 हजार से बढ़कर 11 हजार से अधिक हो चुकी है, जो महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से देशभर में सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा एक करोड़ घरों तक सोलर रूफटॉप स्थापित करने का लक्ष्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से 2026 तक की यात्रा निरंतर विकास, सुशासन और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की यात्रा रही है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट दृष्टिकोण है कि विकास 24 घंटे, सातों दिन और 12 महीने चलने वाला मिशन है। आज देश की कार्य संस्कृति बदल चुकी है। अब जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाता है, उनका समयबद्ध उद्घाटन भी सुनिश्चित किया जाता है।

बुनियादी ढांचे में हुए ऐतिहासिक विकास का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में देश में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई 91,287 किलोमीटर थी, जो आज बढ़कर लगभग 1.46 लाख किलोमीटर से अधिक हो चुकी है। जहां 2014 में प्रतिदिन लगभग 11.6 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण होता था, वहीं आज यह गति बढ़कर लगभग 34 किलोमीटर प्रतिदिन हो गई है।

रेलवे क्षेत्र में हुए परिवर्तन का उल्लेख करते हुए मल्होत्रा ने कहा कि भारतीय रेलवे के लगभग 99.6 प्रतिशत ब्रॉडगेज नेटवर्क का विद्युतीकरण हो चुका है तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 1,337 से अधिक रेलवे स्टेशनों का विश्वस्तरीय विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में देश के केवल 5 शहरों में 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था, जो आज 26 से अधिक शहरों में 1,095 किलोमीटर से अधिक तक पहुंच चुका है। 

भारत आज दुनिया के सबसे तेजी से विकसित होने वाले मेट्रो नेटवर्क वाले देशों में शामिल हो गया है। मल्होत्रा ने कहा कि आजादी के 67 वर्षों में देश में केवल 74 हवाई अड्डे थे, जबकि पिछले 12 वर्षों में 90 से अधिक नए हवाई अड्डों का निर्माण किया गया है और आज देश में हवाई अड्डों की संख्या 164 से अधिक हो चुकी है। 

भारत आज विश्व का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बन चुका है तथा उड़ान योजना ने आम नागरिक को भी हवाई यात्रा का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में स्थान बना चुका है और विकसित भारत-2047 का संकल्प तेजी से साकार हो रहा है। 

मोदी सरकार के 12 वर्ष केवल उपलब्धियों का लेखा-जोखा नहीं हैं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास, सहभागिता और सामूहिक प्रयासों की सफलता की गाथा हैं। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित यह यात्रा आने वाले वर्षों में विकसित, आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण का मजबूत आधार बनेगी। ::

 

Tags: Jatinder Pal Malhotra , Jitender Pal Malhotra , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD