Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें 'अल्फा' टीजर में आलिया भट्ट का दमदार एक्शन अवतार कांग्रेस में नेतृत्व का अभाव, राहुल गांधी को कुछ लोगों ने मजबूरी में आगे बढ़ाया : किरेन रिजिजू ई85 फ्यूल आउटलेट्स के बाद, सरकार एथेनॉल आधारित ईंधन के विस्तार पर कर रही चर्चा : हरदीप सिंह पुरी पीएम मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर बिरला मंदिर में विशेष पूजा, जे.पी. नड्डा बोले-स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने वाला ऐतिहासिक दिन हाइपरटेंशन की समस्या से राहत दिलाइगा बद्ध कोणासन, रोजाना 15 मिनट के अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे विकास की राजनीति के कारण एनडीए और भाजपा की तरफ आ रहे हैं विपक्षी नेता : हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कराने की साजिश कांग्रेस नेताओं ने रची : मोहन यादव पीएम मोदी की राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूरे पर देशभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, नेताओं ने की दीर्घायु की कामना भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव करेंगे ये नेचुरल ड्रिंक्स, पूरे दिन बनी रहेगी एनर्जी तनाव और बेचैनी से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद शून्य मुद्रा, कानों की परेशानी से भी मिलती है राहत बिहार के 94 लाख से अधिक पेंशनधारियों के खातों में भेजी गई राशि, अब हर महीने की 10 तारीख को मिलेगा भुगतान झारखंड के पाकुड़ में बारातियों से भरी बस पलटी, 2 की मौत, कई घायल भारतीय टीम की बढ़ी मुश्किलें, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं हार्दिक पांड्या सिलेंडर पर प्रतिदिन सिर्फ 30 पैसे का पड़ा असर, विपक्ष फैला रहा है भ्रम : हरदीप सिंह पुरी 'सदियों में मिलते हैं ऐसे नेता', किरेन रिजिजू ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, कहा- 'उनका जीवन एक मिसाल' 11 जून 2026 का पंचांग : परमा एकादशी पर बन रहा खास संयोग, सर्वार्थसिद्धि योग में होगा व्रत खरबूजे के बीज : छोटे दानों में छिपा बड़ा खजाना, सेहत के लिए कई फायदे जय श्री महाकाल के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, भस्म आरती में श्रद्धालुओं का जनसैलाब एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, साहिबजादा फरहान को सौंपी गई कप्तानी मुख्यमंत्री विजय ने दी निर्देशक भारतीराजा को श्रद्धांजलि, सितारों ने नम आंखों से किया याद नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बने

 

मंडाला छन्ना में नई कटान-रोधी नॉच लगाने का मामला सुलझा

संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने किसान गुरमुख सिंह का जताया आभार

Sant Balbir Singh Seechewal, AAP Punjab, Jalandhar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 09 Jun 2026

Last updated on: Jun 10, 2026, 10:14 IST

गांव मंडाला छन्ना में सतलुज नदी के धुस्सी बांध की सुरक्षा के लिए नई नॉच  लगाने का लंबे समय से लंबित मामला आखिरकार सुलझ गया है। किसान गुरमुख सिंह ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए अपनी जमीन पर नॉच लगाने की सहमति दे दी है, जिसके बाद ड्रेनेज एवं राजस्व विभाग ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों और पहल से इस महत्वपूर्ण मुद्दे का समाधान संभव हो पाया।

संत सीचेवाल ने शाहकोट के तहसीलदार जसपाल सिंह, ड्रेनेज विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मौके का दौरा कर भूमि की पैमाइश करवाई। साथ ही ड्रेनेज विभाग द्वारा सर्वेक्षण कर परियोजना की अनुमानित लागत तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। संत सीचेवाल ने किसान गुरमुख सिंह का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके इस सराहनीय योगदान से क्षेत्र को भविष्य में आने वाली बाढ़ के खतरे से काफी राहत मिलेगी।

इस बार पंजाब सरकार ने इस वर्ष ड्रेनेज विभाग के माध्यम से लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से पत्थर लगाकर बांध को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष इस क्षेत्र में सतलुज नदी के किनारे भारी कटाव हुआ था, जिससे बांध की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था। नदी के पानी को बांध से दूर रखने के लिए नई नॉच बनाना अत्यंत आवश्यक था, लेकिन इसके लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने में बाधा आ रही थी।

संत सीचेवाल ने बताया कि क्षेत्र की संगतों, पंचायतों और प्रशासन के सहयोग से इस समस्या का समाधान निकाला गया है। किसान गुरमुख सिंह ने इलाके की सुरक्षा और जनकल्याण को ध्यान में रखते हुए अपनी भूमि उपलब्ध कराने का फैसला लिया। उल्लेखनीय है कि गुरमुख सिंह की लगभग 18 एकड़ भूमि पहले ही नदी कटाव की भेंट चढ़ चुकी है, इसके बावजूद उन्होंने बड़े दिल का परिचय देते हुए समाजहित में यह निर्णय लिया।

उन्होंने प्रशासन और आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि बाढ़ से सुरक्षा के लिए पहले से ही बचाव के प्रभावी उपाय करना अधिक आवश्यक है। उन्होंने जानकारी दी कि ड्रेनेज विभाग द्वारा नदी की सफाई का कार्य लगातार जारी है तथा सरकार ने 30 जून तक लोगों को नदी क्षेत्र से मिट्टी निकालने की अनुमति दी है, ताकि पानी के प्रवाह में कोई बाधा न आए।

इस अवसर पर ड्रेनेज विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो चुका है और परियोजना को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। विभाग का प्रयास है कि बरसात शुरू होने से पहले नॉच निर्माण का कार्य आरंभ कर दिया जाए, जिससे बांध को और अधिक मजबूत बनाकर क्षेत्र को संभावित बाढ़ से सुरक्षित रखा जा सके।

 

Tags: Sant Balbir Singh Seechewal , AAP Punjab , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD