Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव

Mohan Yadav, Dr Mohan Yadav, BJP Madhya Pradesh, Chief Minister of Madhya Pradesh, Bhopal, Madhya Pradesh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

भोपाल , 05 Jun 2026

Last updated on: Jun 05, 2026, 17:08 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति की मूल अवधारणा, हमारी जीवन पद्धति पर्यावरण के अनुसार थी। हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी है। राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' का शुभारंभ करते हुए सीएम मोहन यादव ने सर्कुलर इकॉनॉमी से संबंधित 5 कोर्स मॉड्यूल्स, एप्को और इन्टैक द्वारा प्रदेश में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 16 जिलों की 500 बावड़ियों के दस्तावेजों का विमोचन किया।

कार्यक्रम में प्रदेश की आठ श्रेणियों में 11 राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफलता पूर्वक 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर 13वें वर्ष में प्रवेश किया है। इस पूरे आयोजन के पीछे प्रधानमंत्री मोदी का विजन है। हमारी सनातन संस्कृति की मूल अवधारणा, हमारी जीवन पद्धति पर्यावरण के अनुसार थी।

आज पर्यावरण संरक्षण के लिए विश्व हमारी तरफ देख रहा है। हमारा सौभाग्य है कि परमात्मा ने हमें 5 तत्वों से बनी सृष्टि प्रदान की है। इस सृष्टि में हमारे हर शास्त्र में विस्तार से पर्यावरण की व्याख्या की गई है। छोटे-छोटे वेद-वाक्यों में सारी बातें विस्तार से कही गई हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अगर हम अपने चारों तरफ के वातावरण को देखें, तो हमारी किसी भी प्रकार की पद्धति, पूजा-पाठ, प्रकृति के बिना अधूरा है।

हम संध्यावंदन करते हैं, सूर्य को अर्घ्य देते हैं, भगवान को लगने वाला भोग तुलसी के बिना नहीं लगता। इस बात को वैज्ञानिक तरीके से भी कहा गया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में सबसे लंबे समय तक कार्य करने वाली शख्सियत होंगे। आने वाले 4 दिनों में वे पंडित जवाहरलाल नेहरू से आगे निकल जाएंगे। यह भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती है कि भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 24 दलों के गठबंधन में सरकार चलाई थी।

उन्होंने देश को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी अनेक सौगातें दी हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत इतना सशक्त हुआ कि वह दुश्मनों को उनके घर में घुसकर मुंहतोड़ जबाव देता है। वर्तमान समय में देश आतंकवाद और नक्सलवाद से मुक्त हुआ है। भारतीय प्रतिभाएं अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और खेल सहित सभी क्षेत्रों में दुनियाभर में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने हर अवसर पर खिलाड़ियों और वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन किया है।

 

Tags: Mohan Yadav , Dr Mohan Yadav , BJP Madhya Pradesh , Chief Minister of Madhya Pradesh , Bhopal , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD