Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन

 

5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Punjab Vigilance Bureau, Ludhiana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लुधियाना , 03 Jun 2026

Last updated on: Jun 04, 2026, 09:33 IST

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक प्राइवेट व्यक्ति सरबजीत सिंह उर्फ बिट्टू निवासी हैबोवाल कलां, लुधियाना को 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को न्यू बाबा दीप सिंह नगर, लुधियाना के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता के पिता ने साहनेवाल निवासी कुलदीप कुमार से साइकिल मार्केट में 60 वर्ग गज का प्लॉट खरीदने के लिए एक समझौता किया था और उन्होंने उस जगह का कब्जा भी ले लिया था। वर्ष 2020 में उसे पता चला कि शिकायतकर्ता के मामा के पुत्र गुरजीत सिंह उर्फ रिंपी ने कुलवंत सिंह नामक व्यक्ति से उक्त जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करवा ली थी।

इस रजिस्ट्री में दर्ज खसरा नंबर साइकिल मार्केट, लुधियाना का नहीं बल्कि चंदन नगर, लुधियाना का था। कुलवंत सिंह की तलाश करने पर उसने शिकायतकर्ता को बताया कि उसने साइकिल मार्केट में कोई दुकान गुरजीत सिंह उर्फ रिंपी को नहीं बेची है। कुलवंत सिंह ने यह भी बताया कि उसका एक परिचित व्यक्ति सरबजीत सिंह उर्फ बिट्टू है, जो रायकोट तहसील कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता उक्त जमीन अपने नाम पर रजिस्टर्ड करवाना चाहता था। इस संबंध में उसने बिट्टू से संपर्क किया, जिस पर बिट्टू ने कहा कि उसकी अधिकारियों के साथ अच्छी जान-पहचान है और वह उनसे बात करके पीरूबंदा साइकिल मार्ट, मुरादपुरा में रजिस्ट्री करवा देगा। इसके लिए उसने 3,50,000 रुपये की मांग की, जिसमें से 25,000 रुपये अग्रिम और पहली किस्त के रूप में 5000 रुपये रिश्वत की मांग की गई।

रिश्वत देने से इनकार करते हुए शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज, लुधियाना से संपर्क किया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी सरबजीत सिंह को शिकायतकर्ता से 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना, लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Punjab Vigilance Bureau , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD