Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

हरित-भरा पंजाब सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में 1.50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य : लाल चंद कटारूचक

वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग द्वारा प्रत्येक जिले में लगाए जाएंगे 6.50 लाख पौधे

Lal Chand Kataruchak, AAP Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Jun 2026

Last updated on: Jun 02, 2026, 09:57 IST

वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित-भरा पंजाब सुनिश्चित करने तथा वन क्षेत्र का विस्तार करने के उद्देश्य से वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग ने सभी योजनाओं के अंतर्गत राज्य के 23 जिलों में से प्रत्येक जिले में 6.50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके तहत पूरे राज्य में लगभग 1.50 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।

यह महत्वपूर्ण परियोजना श्री गुरु रविदास जी के 650वें जन्म दिवस को समर्पित है। इस संबंध में सकारात्मक जमीनी परिणामों पर जोर देते हुए वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक ने आज एक बैठक में मंडलीय वन अधिकारियों (डीएफओ) को अपने-अपने जिलों के उपायुक्तों से सलाह-मशविरा कर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने आगे कहा कि यदि आवश्यकता हो तो पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता को जन आंदोलन बनाने के लिए सभी क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों को शामिल किया जाए। राज्य राजमार्गों के दोनों ओर 500 मीटर की दूरी पर पौधे लगाने के कार्य के लिए बड़े जिलों में 2 स्थान तथा छोटे जिलों में 1 स्थान की पहचान करने की वकालत करते हुए मंत्री ने डीएफओ को आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने तथा चिन्हित स्थानों का विवरण 10 जून तक मुख्यालय को भेजने के लिए कहा।

बैठक के दौरान श्री कटारूचक को बताया गया कि ग्रीन पंजाब मिशन जैसी विभिन्न पहलों के तहत 584 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त श्री गुरु रविदास जी के 650वें जन्म दिवस को समर्पित 650 नानक बग़ीचियां भी स्थापित की जाएंगी तथा निर्धारित क्षेत्रों में शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और औद्योगिक संस्थानों को शामिल किया जाएगा। एग्रो फॉरेस्ट्री पहल के अंतर्गत लगभग 3 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

मंत्री ने इस अवसर पर विभाग द्वारा पौधारोपण संबंधी स्थिति की वास्तविक समय में समीक्षा करने के उद्देश्य से विकसित की गई निगरानी एवं मूल्यांकन ऐप की भी सराहना की। इस अवसर पर वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग के प्रशासनिक सचिव कमल किशोर यादव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) धर्मेंद्र शर्मा, सीसीएफ (प्लेन्स) निधि श्रीवास्तव, एपीसीसीएफ (बजट) सौरव गुप्ता, एपीसीसीएफ (मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक) बसंता राज कुमार, एपीसीसीएफ (एफसीए) प्रतिमा श्रीवास्तव तथा सीसीएफ (हिल्स) महावीर सिंह उपस्थित थे।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD