Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

कंगना की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का दमदार मोशन पोस्टर रिलीज, आम लोगों की बहादुरी को किया सलाम

Kangana Ranaut, Bharat Bhhagya Viddhaata, The Unseen Heroes, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 28 May 2026

Last updated on: May 28, 2026, 15:55 IST

अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म का नया मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें कई अनदेखे नायकों को सम्मान दिया गया है। इस मोशन पोस्टर का टाइटल 'द अनसीन हीरोज' रखा गया है। पोस्टर में देश के उन हीरोज को एक ट्रिब्यूट है, जो हमेशा हमारे आसपास रहते हैं।

यह उन नर्सों, वार्ड बॉय, क्लीनर्स, लिफ्ट ऑपरेटर्स, सिक्योरिटी स्टाफ और एडमिनिस्ट्रेटर्स को सम्मान देता है, जिन्होंने 2008 के मुंबई टेरर अटैक्स के दौरान हिम्मत दिखाई थी। फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका निभा रही हैं। कहानी का बड़ा हिस्सा अस्पताल से जुड़ा दिखाया गया है, जहां डर और अफरा-तफरी होने के बावजूद अंदर मौजूद लोग हिम्मत और समझदारी से हालात संभालते हैं।

फिल्म यह बताने की कोशिश करती है कि संकट के समय इंसानियत सबसे बड़ी ताकत बन सकती है। कंगना रनौत ने फिल्म को लेकर कहा, '''भारत भाग्य विधाता' उन अनदेखे लोगों को समर्पित है, जो संकट के समय इंसानियत की ढाल बनकर सामने आते हैं। जब कोई बड़ा हादसा या आपदा आती है, तो लोग सबसे पहले पुलिस, सेना या सरकार की तरफ उम्मीद से देखते हैं।

लेकिन इस फिल्म में उन लोगों की कहानी दिखाई गई है, जो बिना किसी पहचान या सम्मान की उम्मीद के दूसरों के लिए खड़े हो जाते हैं।'' कंगना ने आगे कहा, ''इस फिल्म में दिखाए गए लोग वे हैं जिनकी वर्दी पर कभी ध्यान नहीं जाता। खून से सने एप्रन पहनने वाले अस्पताल कर्मचारी, साधारण कपड़ों में काम करने वाले लोग और मरीजों की सेवा में लगे कर्मचारी ही असली बहादुर होते हैं।

असली साहस किसी मेडल या इनाम का इंतजार नहीं करता। यह अपने आप सामने आ जाता है, जब इंसान दूसरों की जान बचाने के लिए खुद को खतरे में डाल देता है।'' फिल्म के प्रेजेंटर और निर्माता डॉ. जयंतीलाल गडा ने भी फिल्म के संदेश पर बात की। उन्होंने कहा, "भारत जैसे देश में एक-दूसरे के प्रति अपनापन और संवेदनशीलता को जोड़कर रखा जाता है।

जब संकट आता है, तो एक भारतीय खुद-ब-खुद दूसरे भारतीय की मदद के लिए आगे बढ़ता है। यही भावना फिल्म की आत्मा है। 'भारत भाग्य विधाता' उन सच्चाइयों को याद दिलाने की कोशिश है, जिन्हें समय के साथ लोग भूल जाते हैं।" फिल्म के लेखक और निर्देशक मनोज तापड़िया ने कहा, ''आज के दौर में फिल्मों में गोलीबारी, धमाके और हिंसा दिखाना आसान है लेकिन खामोश बहादुरी को पर्दे पर उतारना सबसे मुश्किल काम होता है।

फिल्म में उन छोटे-छोटे पलों को पकड़ने की कोशिश की गई है, जब एक साधारण इंसान अपने डर को पीछे छोड़कर दूसरों की रक्षा करने का फैसला करता है।'' फिल्म में कंगना रनौत के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थट्टे, रसिका आघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान जैसे कलाकार नजर आएंगे।

'भारत भाग्य विधाता' को डॉ. जयंतीलाल गडा की पेन स्टूडियोज प्रस्तुत कर रही है। फिल्म का निर्माण पेन स्टूडियोज, मणिकर्णिका फिल्म्स, परमहंस क्रिएशंस, यूनोइया फिल्म्स एलएलपी और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने मिलकर किया है। फिल्म को मनोज तापड़िया ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Kangana Ranaut , Bharat Bhhagya Viddhaata , The Unseen Heroes , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD