Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

लहरा हलके में बरिंदर गोयल के काम बोलने लगे, लोग “आप” का दामन थामने लगे

गांव खंडेबाद में सैकड़ों पुराने कांग्रेसी परिवार “आप” में शामिल

Barinder Kumar Goel, Barinder Kumar Goyal, AAP Punjab, Lehargaga
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लहरागागा , 24 May 2026

Last updated on: May 25, 2026, 14:31 IST

भले ही विधानसभा चुनावों में अभी करीब 9 महीने का समय बाकी है, लेकिन हलका लहरागागा में जहां विपक्षी पार्टियों के नेता अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने में जुटे हुए हैं, वहीं कैबिनेट मंत्री एडवोकेट बरिंदर गोयल द्वारा हलके के सर्वपक्षीय विकास और खुशहाली के लिए किए गए तथा किए जा रहे कार्य लोगों के सिर चढ़कर बोल रहे हैं। इसी के चलते हलके के विभिन्न गांवों के लोग अलग-अलग पार्टियों को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

बीते दिनों एक नामी आढ़ती के “आप” में शामिल होने से विपक्षी दल सकते में आ गए थे। वहीं आज गांव खंडेबाद में सैकड़ों पुराने कांग्रेसी परिवारों ने मंत्री गोयल के कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस को अलविदा कह आम आदमी पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।

गांव खंडेबाद में आयोजित एक प्रभावशाली कार्यक्रम में मंत्री गोयल ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा गोयल और बेटे गौरव गोयल के साथ शिरकत करते हुए “आप” में शामिल होने वाले परिवारों का सम्मान किया। गांववासियों द्वारा गोयल परिवार का जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मंत्री गोयल ने कहा कि लोगों का आम आदमी पार्टी में शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि पंजाब के लोग मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों से पूरी तरह खुश और संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वालों को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य में हो रहे नगर निगम और नगर परिषद चुनावों में आम आदमी पार्टी एक बार फिर बड़ी जीत हासिल करेगी और विपक्षियों की जमानतें जब्त हो जाएंगी। मंत्री गोयल ने भाजपा की केंद्र सरकार को पंजाब और किसान विरोधी बताते हुए देश में बढ़ती महंगाई के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया।

दूसरी ओर, “आप” में शामिल होने वाले पुराने कांग्रेसी परिवारों के दलविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, मनजीत सिंह पुत्र पूर्व सरपंच रामकरतार सिंह, रवि सराओ, तरसेम सिंह, अमर चैन सिंह, गमदूर सिंह, मनप्रीत राम शर्मा, मंगत राम, बीरबल खान, दर्शन सिंह, तारा सिंह, गुरविंदर सिंह, जसविंदर कौर, गगनदीप कौर, गुरमेल कौर, किरना कौर और अन्य लोगों ने कहा कि वे और उनका परिवार लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए थे, लेकिन मंत्री गोयल और पूरे गोयल परिवार द्वारा किए गए कार्यों से प्रभावित होकर तथा गांवों के विकास को ध्यान में रखते हुए वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर वे आम आदमी पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे और मंत्री गोयल को एक बार फिर रिकॉर्ड वोटों से जिताकर विधानसभा में भेजेंगे।इस कार्यक्रम में मंत्री गोयल के ओएसडी राकेश कुमार गुप्ता के अलावा युवा नेता अजय कुमार ठोली, ट्रक यूनियन के प्रधान सतपाल सिंह काला, बादल सिंह, शिंदरपाल सिंह, अमृतपाल कौर (वाइस चेयरपर्सन, ब्लॉक समिति), बावां सिंह ढिल्लों, मख्खन सिंह, प्रगट सिंह (सरपंच, फूलद), बिंदर सिंह सेखूवास, पवीन कुमार टिंका सहित बड़ी संख्या में सरपंच, पंच, अन्य नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , Barinder Kumar Goyal , AAP Punjab , Lehargaga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD