Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

रोडवेज कर्मचारियों के बीच पहुंचे अनिल विज, बोले- ‘‘चिट्ठी भी भेज देते, तब भी करता कार्रवाई’’

आगामी नौ जून को वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों और यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे- अनिल विज

Anil Vij, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अम्बाला , 24 May 2026

Last updated on: May 25, 2026, 13:01 IST

हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज सदैव जनता को समर्पित रहते हैं और इसी का उदाहरण आज तब देखने को मिला जब हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के सैकड़ों सदस्य अम्बाला छावनी में उनकी कालोनी के बाहर अपनी मांगों को लेकर पहुंचे तो मंत्री अनिल विज स्वयं उनके बीच पहुंच गए और यूनियन सदस्यों को संबोधित किया।  

परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि कर्मचारी यदि उन्हें चिट्ठी भी भेज देते तो भी वह उस पर कार्रवाई करते। परिवहन मंत्री अनिल विज राज्यभर से आए रोडवेज कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने यूनियन पदाधिकारियों की बात सुनी है और ज्ञापन ले लिया है। 

उन्होंने चंडीगढ़ में विभागीय अधिकारियों से भी इस संबंध में बातचीत की है। उन्होंने बताया कि आगामी नौ जून को वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों और यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तथा एक-एक बिंदु पर विचार करेंगे। इससे पहले, परिवहन मंत्री अनिल विज ने यूनियन के पदाधिकारियों से ज्ञापन भी लिया।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी ऑल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के हजारों सदस्य मांगों को लेकर अम्बाला छावनी में पहुंचे थे जहां मंत्री अनिल विज ज्ञापन लेने प्रदर्शनस्थल पर ही पहुंच गए थे।

 

Tags: Anil Vij , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD