Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने बदली 'रफ्तार' की रिलीज डेट, कहा- 'यह सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि हमारा सपना है'

Rajkummar Rao, Patralekhaa, Raftaar, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 22 May 2026

Last updated on: May 23, 2026, 13:45 IST

अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा इन दिनों अपनी फिल्म 'रफ्तार' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म पहले जुलाई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट सामने आई है। रिलीज डेट बदलने की जानकारी दोनों ने भावुक अंदाज में सोशल मीडिया पर साझा की, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया।

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ज्वाइंट पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में फिल्म का नाम बड़े अक्षरों में लिखा गया है। दोनों ने अपने कैप्शन में बताया कि 'रफ्तार' उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि थिएटर की दुनिया में उनका पहला बड़ा कदम है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''सपनों को तैयार होने में समय लगता है, लेकिन उन सपनों को जीने के लिए उससे भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

'रफ्तार' हमारे लिए किसी सपने से कम नहीं है। यह हमारे विश्वास, संघर्ष और मेहनत का नतीजा है। जब कोई चीज इतनी खास और दिल के करीब हो, तो उसे सही तरीके से तैयार होने के लिए समय देना जरूरी हो जाता है। इसी वजह से हमने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला लिया।'' राजकुमार और पत्रलेखा ने अपने पोस्ट में कहा, ''जब दर्शक 'रफ्तार' देखेंगे, तो उन्हें हर उस इंसान की मेहनत और संघर्ष नजर आएगा, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार भागदौड़ करता है।

फिल्म में महत्वाकांक्षा, डर, उम्मीद और जिंदगी में आगे बढ़ने की जिद जैसे इमोशन्स देखने को मिलेंगे।'' अपने पोस्ट में दोनों ने फैंस का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा, "दर्शकों का प्यार और समर्थन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और अब हम अपनी इस खास फिल्म को दशहरे के बड़े मौके पर सिनेमाघरों में लाने जा रहे हैं। हमारे सपनों की रफ्तार अब पूरी तेजी से आगे बढ़ रही है, और जल्द ही दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देख पाएंगे।"

'रफ्तार' में राजकुमार राव के साथ कीर्ति सुरेश, अनुराग ठाकुर, रोहन वर्मा, तान्या मानिकतला और रजत कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण पत्रलेखा ने अपने बैनर काम्पा फिल्म के तहत किया है। यह फिल्म अब 16 अक्टूबर 2026 को दशहरा वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Rajkummar Rao , Patralekhaa , Raftaar , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD