Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

सुवेंदु अधिकारी ने नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

राज्य के विकास पर चर्चा

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Suvendu Adhikari, BJP West Bengal, Chief Minister of West Bengal
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 May 2026

Last updated on: May 23, 2026, 13:43 IST

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ पश्चिम बंगाल के विकास को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि आज नई दिल्ली में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का सौभाग्य और सम्मान प्राप्त हुआ।

मुख्यमंत्री के रूप में पश्चिम बंगाल की जनता की सेवा का दायित्व ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री से यह मेरी पहली आधिकारिक मुलाकात है। उन्होंने लिखा कि मैं प्रधानमंत्री के हार्दिक शुभकामनाओं और विशेष रूप से हमारे राज्य की प्रगति के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। हमारी सार्थक चर्चा के दौरान, प्रधानमंत्री ने 'सबका साथ, सबका विकास' के अपने दृष्टिकोण पर फिर से जोर दिया और दोहराया कि पश्चिम बंगाल का विकास केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल को वर्षों के आर्थिक ठहराव से उबारने और उसे आर्थिक विकास, औद्योगिक पुनरुद्धार और युवा सशक्तिकरण के पथ पर अग्रसर करने के लिए हर संभव सहायता, मार्गदर्शन और केंद्रीय समर्थन का आश्वासन देने के लिए उनका अत्यंत आभारी हूं। केंद्र के आशीर्वाद और जनता के विश्वास के साथ, हम पश्चिम बंगाल के लिए दोहरी गति से विकास, पारदर्शी शासन और समग्र विकास के एक नए युग की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।

इससे पहले सीएम सुवेंदु अधिकारी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात की। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी साझा करते हुए बताया कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात का अवसर देने के लिए मैं अत्यंत सम्मानित और आभारी हूं। राष्ट्रपति, पश्चिम बंगाल की जनता आपको सर्वोच्च सम्मान देती है।

मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपके अगले राज्य दौरे पर, पश्चिम बंगाल की नई सरकार आपके पिछले दौरे की दुखद यादों को मिटाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी, जब तत्कालीन सरकार ने दुर्भाग्यवश आपके गरिमामय व्यक्तित्व को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल यह सुनिश्चित करेगा कि आपको हमारे महान राष्ट्र के सर्वोच्च संवैधानिक प्रमुख के रूप में वह सम्मान, गरिमा और आदर प्राप्त हो जिसके आप हकदार हैं।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Suvendu Adhikari , BJP West Bengal , Chief Minister of West Bengal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD