Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

हरियाणा ईवी और ऑटोमोबाइल विनिर्माण का बनेगा वैश्विक हब : नायब सिंह सैनी

नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में उद्योग प्रतिनिधियों और निवेशकों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक

Nayab Singh Saini, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Rao Narbir Singh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 May 2026

Last updated on: May 23, 2026, 11:13 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार राज्य को इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और ऑटोमोबाइल विनिर्माण के क्षेत्र में देश का अग्रणी केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य को लेकर नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने उद्योग प्रतिनिधियों, निवेशकों और संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।

बैठक में हरियाणा के औद्योगिक विकास, निवेश संभावनाओं तथा एकीकृत ईवी एवं ऑटोमोटिव विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की रणनीति पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान वैश्विक ईवी निर्माता कंपनी VinFast से संबंधित केस प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें हरियाणा में संभावित निवेश एवं विनिर्माण अवसरों को रेखांकित किया गया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस अवसर पर VinFast कंपनी की कार को चलाकर भी देखा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा आज देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक राज्यों में शामिल है। राज्य सरकार निवेशकों को उद्योग स्थापना के लिए पारदर्शी नीतियां, बेहतर कानून व्यवस्था, कुशल मानव संसाधन, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और उत्कृष्ट कनेक्टिविटी उपलब्ध करा रही है। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली-एनसीआर से निकटता, राष्ट्रीय राजमार्गों और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क की मजबूत उपलब्धता हरियाणा को ऑटोमोबाइल एवं ईवी उद्योग के लिए सबसे उपयुक्त गंतव्य बनाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा एंटरप्राइज प्रमोशन सेंटर के माध्यम से निवेशकों को सिंगल विंडो सिस्टम के तहत सभी आवश्यक अनुमतियां और सेवाएं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को और अधिक मजबूत किया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नई तकनीकों, हरित ऊर्जा और टिकाऊ औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हरियाणा में ईवी निर्माण, बैटरी उत्पादन, ऑटो कंपोनेंट्स और अनुसंधान एवं विकास से जुड़े क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि उद्योग जगत और सरकार के बीच मजबूत समन्वय से हरियाणा आने वाले समय में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और ऑटोमोटिव विनिर्माण क्षेत्र में वैश्विक पहचान स्थापित करेगा। 

मीटिंग में हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह, विनग्रुप एशिया के सीईओ एवं विनफास्ट इंडिया के एमडी राजदूत फाम सन्ह चौ, राजदूत चौ के सहायक न्गुयेन फाम वान होआन, डॉ नीना मल्होत्रा आईएफएस सचिव साउथ, इंडस्ट्री एंड कॉमर्स विभाग हरियाणा के आयुक्त एवं सचिव  डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक डॉ यश गर्ग सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं उद्योगपति मौजूद थे।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Rao Narbir Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD