Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

राजिंदरा अस्पताल के डॉक्टरों ने दुर्लभ जन्मजात विकार से पीड़ित नवजात बच्ची की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत असाधारण सर्जरी कर बचाई कीमती जान : डॉ. बलबीर सिंह

पंजाब की स्वास्थ्य क्रांति ने बेहतर इलाज सुविधाएं गरीबों के घरों तक पहुंचाईं - स्वास्थ्य मंत्री

 Dr Balbir Singh, AAP Punjab, Mukh Mantri Teerth Yatra, Mukh Mantri Tirth Yatra Scheme
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

पटियाला , 22 May 2026

Last updated on: May 22, 2026, 16:28 IST

एक शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए सरकारी राजिंद्रा हॉस्पिटल के बाल शल्य चिकित्सा विभाग ने गंभीर जन्मजात विकार के साथ पैदा हुई एक दिन की नवजात बच्ची की सफलतापूर्वक जान बचाई है। यह जानकारी देते हुए पंजाब के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ  बलबीर सिंह ने बताया कि बच्ची का पूरा इलाज मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत निशुल्क किया गया है।

यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में आई स्वास्थ्य क्रांति के चलते राज्य के सरकारी अस्पताल लोगों को उनके घरों के नजदीक ही निजी अस्पतालों से बेहतर और मुफ्त इलाज प्रदान कर रहे हैं। डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि यह सफल सर्जरी राजिंदरा अस्पताल में जटिल नवजात सर्जिकल इमरजेंसी मामलों को संभालने के लिए पंजाब सरकार द्वारा गठित बहु-अनुशासनिक टीम की विशेषज्ञता और समर्पण को दर्शाती है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 20 अप्रैल 2026 की रात को राजिंदरा अस्पताल में बड़े ऑपरेशन के जरिए 2 किलो 100 ग्राम वजन की बच्ची का जन्म हुआ। बच्ची के माता-पिता करण कुमार और नेहा राजपुरा शहर के निवासी हैं। करण कुमार मोबाइल रिपेयर का काम करते हैं और उनके दो बच्चों की पहले गर्भावस्था के दौरान ही मृत्यु हो चुकी थी, इसलिए इस बच्ची का जन्म उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण था।

उन्होंने बताया कि जन्म के बाद डॉक्टरों ने पाया कि बच्ची की भोजन नली का एक लंबा हिस्सा विकसित ही नहीं हुआ था, जिसके कारण वह दूध और लार निगल नहीं पा रही थी। इससे उसे छाती में संक्रमण और जान का खतरा पैदा हो गया था। 

डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि इस दौरान बाल शल्य चिकित्सा विभाग के डॉ. रवि गर्ग और उनकी टीम के सदस्य डॉ. तेग रबाब सिंह, डॉ. सुकृत सिंह शाह तथा एनेस्थीसिया विभाग के प्रमुख डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. त्रिपत कौर बिंद्रा और डॉ. सुमित सोनी की टीम ने बच्ची की सफल सर्जरी की। डॉ. रवि गर्ग ने ऑपरेशन के दौरान भोजन नली का एक हिस्सा गले में खोल दिया ताकि लार बाहर निकल सके तथा बच्ची के पेट में एक ट्यूब डाली गई, जिसके माध्यम से उसे दूध दिया जा सके।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यह जन्मजात विकार भारत में प्रत्येक 4500 नवजात बच्चों में से एक में पाया जाता है और देश में इस प्रकार के केवल 40 प्रतिशत बच्चे ही बच पाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी राजिंदरा अस्पताल में कई वर्षों बाद पहली बार इस तरह के दुर्लभ विकार का सफल ऑपरेशन कर इलाज किया गया है, जिसका श्रेय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और अस्पताल के डॉक्टरों को जाता है।

डॉ. बलबीर सिंह ने आगे बताया कि ऑपरेशन के बाद बच्ची 26 दिनों तक नीकू आईसीयू में भर्ती रही। उन्होंने कहा कि पटियाला के अलावा यह ऑपरेशन केवल सरकारी मेडिकल कॉलेज फरीदकोट में ही किया जाता है। जबकि निजी अस्पतालों में इस ऑपरेशन और इतने दिनों तक नीकू में भर्ती रखने का खर्च कम से कम 12 से 15 लाख रुपये तक आता है, लेकिन पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत यह पूरा इलाज बिल्कुल मुफ्त किया गया। 

बच्ची के माता-पिता ने भावुक होकर पंजाब सरकार, स्वास्थ्य मंत्री और डॉक्टरों का धन्यवाद किया। इस मौके मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. विशाल चोपड़ा सहित अन्य डॉक्टर भी मौजूद थे।

 

Tags: Dr Balbir Singh , AAP Punjab , Mukh Mantri Teerth Yatra , Mukh Mantri Tirth Yatra Scheme

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD