Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

आम आदमी पार्टी पंजाब के किसी भी नागरिक की वोट नहीं कटने देगी : डॉ. बलबीर सिंह

कहा, एस.आई.आर. के नाम पर वोटबंदी नहीं होने देंगे, लोगों को करेंगे जागरूक

Dr Balbir Singh, AAP Punjab
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

पटियाला , 22 May 2026

Last updated on: May 22, 2026, 15:00 IST

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मतदाता सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) पर सवाल उठाते हुए कहा कि पंजाब में किसी भी नागरिक की वोट नहीं कटने दी जाएगी। आज यहां बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश में 6 करोड़ लोगों की वोटें काटने की कोशिश की जा रही है, क्योंकि भाजपा ने एन.आर.आई. शब्द की जगह अब आर.एन.आई. (रेजिडेंट नॉन इंडियन) बना दिया है और जिन लोगों के माता-पिता व दादा इस देश में रहते हैं, उनकी भी वोटें काटी जा रही हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एस.आई.आर. के नाम पर वोटबंदी की जा रही है, जिसे रोकने के लिए आम आदमी पार्टी की टीम पूरी तनदेही से जुटी हुई है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का बंगाल के बाद अगला निशाना पंजाब है। इसलिए हम पंजाब में ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा घर-घर संपर्क किया जाएगा, जिसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

डॉ. बलबीर सिंह आज यहां महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की दो नई बसें और एक नई अर्टिगा गाड़ी विद्यार्थियों को समर्पित करने पहुंचे थे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि खेल यूनिवर्सिटी का कैंपस पटियाला शहर से दूर होने के कारण विद्यार्थियों को आ रही परेशानी नई बसों के चलने से खत्म हो जाएगी और अब स्टाफ सहित विद्यार्थियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध हो गई है।

डॉ. बलबीर सिंह ने इस मौके पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि इस बार बंगाल में जो हुआ, वह पहले कभी देश और दुनिया में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वोटों की समरी रिवीजन हमेशा होती रहती है, जिसमें मृतक, स्थान बदलने वाले या अन्य तथ्यों के आधार पर वोटें काटी जाती थीं और नई वोटें बनाई जाती थीं, लेकिन चुनाव आयोग ने अजीबोगरीब कार्रवाई करते हुए बंगाल में 27 लाख वोटें काट दीं, जिन पर सवाल उठे हैं।

उन्होंने कहा कि देश के जिन राज्यों में लोकप्रिय मुख्यमंत्री जैसे ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और स्टालिन हैं, उनके क्षेत्रों में लाखों वोटें काटी गईं और कुछ ऐसे मतदाताओं की अंतिम चरण में वोटें बनाई गईं। इस मौके पर महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. पुष्पिंदर सिंह गिल ने बताया कि विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी लाने के लिए एक बस फव्वारा चौक से चलेगी और दूसरी बस स्टैंड से चलाई जाएगी।

डॉ. गिल ने बताया कि नई अर्टिगा वाहन मिलने से परीक्षाओं के संचालन में भी सुविधा होगी। इस बार यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ऐसे प्रबंध किए हैं कि विद्यार्थियों की 4 जून को समाप्त होने वाली परीक्षा का परिणाम 15 जून तक घोषित कर दिया जाएगा, जबकि पहले उचित प्रबंधन न होने के कारण दिसंबर में हुई परीक्षाओं का परिणाम अभी तक लंबित है, जिसे अब दुरुस्त किया जा रहा है।

 

Tags: Dr Balbir Singh , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD