Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

कर्नाटक स्मार्ट सिटी के सफल मॉडल को हिमाचल में अपनाएंगे : विक्रमादित्य सिंह

बेंगलुरु में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से की भेंट

Vikramaditya Singh, Himachal Congress, Shimla, Bengaluru
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

बेंगलुरु , 21 May 2026

Last updated on: May 22, 2026, 13:18 IST

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज बेंगलुरु  में शहरी विकास स्मार्ट सिटी तथा ग्रेटर बेंगलुरू अथॉरिटी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की तथा वहां पर शहरी विकास विभाग की गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने  बेंगलुरु  में ग्रेटर  बेंगलुरु  अथॉरिटी तथा स्मार्ट सिटी के माध्यम से बनाए गए मॉडल का अवलोकन किया तथा कहा कि कर्नाटक की सरकार द्वारा शहरी विकास क्षेत्र में  बेहतरीन कार्य किया गया है। 

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही हिमाचल प्रदेश से शहरी विकास विभाग, नगर निगम तथा स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का प्रतिनिधिमण्डल कर्नाटक में शहरी विकास कार्यों का अध्ययन करने जाएगा। इन कार्यों से प्रेरणा लेकर इसके सफल मॉडल को हिमाचल में  अपनाया जाएगा।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि अर्बन चेलैंज फंड के लिए केन्द्र से प्रस्तावनाएं अनुमोदित करने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जाएगें तथा जो योजनाएं प्रगतिशील हैं उन्हें और गति प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर ग्रेटर बेंगलुरु  अथॉरिटी, बेंगलुरु नॉर्थ सिटी कॉरपोरेशन तथा  बेंगलुरु  वैस्ट सिटी कॉरपोरेशन सहित कर्नाटक सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इससे पूर्व, लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने आध्यात्मिक गुरु एवं आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेश में विकासात्मक गतिविधियों तथा धार्मिक सद्भावना सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

 

Tags: Vikramaditya Singh , Himachal Congress , Shimla , Bengaluru

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD