Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

प्रेरणा पुरी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा की

Prerna Puri, Chief Electoral Officer, CEO Chandigarh, UT Chandigarh, Chandigarh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 May 2026

Last updated on: May 22, 2026, 13:09 IST

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 14 मई 2026 को चंडीगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) के तृतीय चरण का कार्यक्रम घोषित किए जाने के उपरांत, 21 मई 2026 को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, यू.टी. चंडीगढ़, सुश्री प्रेरणा पुरी, आईएएस की अध्यक्षता में तैयारियों एवं समन्वय की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसआईआर कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, राजनीतिक दलों के साथ बैठकें आयोजित की जाएं तथा सभी संबंधित हितधारकों के साथ समन्वय बनाए रखा जाए।

इसके उपरांत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में अधिकारियों की भूमिकाओं एवं जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी को 14 जुलाई 2026 तक मतदान केंद्रों के युक्तिकरण की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ERO) को राजनीतिक दलों एवं बूथ लेवल एजेंट्स (BLAs) के साथ बैठकें आयोजित करने, दावों एवं आपत्तियों की निगरानी करने तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु फील्ड स्टाफ की निगरानी करने के निर्देश दिए गए। सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (AEROs) को निर्देश दिए गए कि वे निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए प्रपत्र 6, 7 एवं 8 का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। 

उन्हें यह भी निर्देशित किया गया कि घोषणा प्रपत्रों के साथ प्रपत्र 6 एवं 8 की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, क्योंकि बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) को गणना चरण के दौरान कम से कम 30 रिक्त प्रपत्र 6 एवं 8 तथा घोषणा प्रपत्र साथ रखने होंगे, ताकि नए मतदाता के रूप में नामांकन कराने अथवा राज्य के बाहर से स्थानांतरित होकर आए व्यक्तियों को उपलब्ध करवाए जा सकें।

AEROs को गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन हेतु सूक्ष्म स्तर पर योजना बनाने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही, उन्हें अपने-अपने कार्यालयों में मानव संसाधन, आधारभूत संरचना, कनेक्टिविटी एवं प्रशिक्षण संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं 30 मई 2026 तक सुनिश्चित करने को कहा गया। 

यह भी निर्देश दिए गए कि जिन मतदाताओं का मैपिंग नहीं हो पाया है, उनसे BLOs द्वारा पुनः घर-घर जाकर सत्यापन किया जाए। SVEEP नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे 25 मई 2026 तक एसआईआर के विभिन्न चरणों के संबंध में प्रिंट मीडिया, फ्लैश मॉब, नुक्कड़ नाटक एवं अन्य जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से व्यापक जागरूकता योजना तैयार करें। 

मतदाताओं को वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 के बारे में भी जागरूक किया जाएगा, जिसमें 0172-1950 डायल कर 3 दबाकर मतदाता संबंधी सहायता एवं सेवाएं प्राप्त की जा सकेंगी। मीडिया एवं सोशल मीडिया के नोडल अधिकारी को निर्देश दिए गए कि एसआईआर के विभिन्न चरणों की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से व्यापक रूप से प्रसारित की जाए तथा फेक न्यूज का समय पर सही जानकारी उपलब्ध करवाकर प्रभावी खंडन सुनिश्चित किया जाए।

इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नियमित रूप से मतदाता जागरूकता संबंधी सामग्री प्रसारित करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही, विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान BLOs की सहायता हेतु NSS स्वयंसेवकों की पहचान भी की गई है।

नोडल अधिकारी, कम्प्यूटरीकरण को निर्देश दिए गए कि एसआईआर के दौरान BLOs को तकनीकी सहायता प्रदान करने हेतु 24x7 आईटी हेल्प डेस्क स्थापित किया जाए तथा स्टेट कॉन्टैक्ट सेंटर के सुचारू संचालन को सुनिश्चित किया जाए। बैठक के अंत में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि संपर्क केंद्रों के कर्मचारियों को एसआईआर प्रक्रिया एवं कार्यक्रम के संबंध में प्रशिक्षित किया जाए, ताकि वे यू.टी. चंडीगढ़ के नागरिकों को प्रभावी रूप से जागरूक कर सकें।

इसके अलावा, चंडीगढ़ प्रशासन के कार्यालयों में आईईसी (Information, Education and Communication) सामग्री प्रदर्शित करते हुए हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए। विभिन्न विभागों में स्थापित वोटर अवेयरनेस फोरम्स के नोडल अधिकारियों को भी प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश जारी किए गए।

 

Tags: Prerna Puri , Chief Electoral Officer , CEO Chandigarh , UT Chandigarh , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD