Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

अहीरवाल के शहीदों की स्मृति में नसीबपुर में बनेगा भव्य शहीद स्मारक : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शहीद स्मारक के निर्माण के संबंध में दिए दिशा-निर्देश

Nayab Singh Saini, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Rao Narbir Singh, Arti Singh Rao
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 May 2026

Last updated on: May 21, 2026, 13:52 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत की आजादी की लड़ाई में अहीरवाल के संघर्ष व बलिदान को दुनिया के सामने लाने के लिए नारनौल के नसीबपुर में भव्य शहीद स्मारक का निर्माण किया जाएगा। इसके माध्यम से अधिक से अधिक व्यक्ति यहां आकर अहीरवाल के शहीदों के बलिदान से रूबरू हो सकेंगे।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह बात बुधवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में नसीबपुर में बनने वाले शहीद स्मारक के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। इस दौरान उनके समक्ष एक प्रजेंटेशन दी गई। मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक के डिजाईन, कंसेप्ट व निर्माण आदि के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नसीबपुर में 42 कनाल 10 मरला क्षेत्रफल में भव्य शहीद स्मारक का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक में 500-600 लोगों के लिए ओपन एयर थियेटर, लाईट एंड साउंड शो का प्रावधान, 6 गैलरी, ऑडिटोरियम, एडमिन ब्लॉक सहित अन्य निर्माण कार्य करवाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद स्मारक के बीच में आने वाले तालाब का जीर्णाद्धार करके इसे भी दर्शनीय बनाया जाएगा और इसके पानी को स्वच्छ रखने के लिए अलग से एसटीपी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक परिसर में एक विशाल तिरंगा झंडा स्थापित करवाया जाएगा जो यहां आने वालों के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना पैदा करेगा। 

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि शहीद स्मारक में ग्रीनरी का विशेष ध्यान रखा जाए तथा गाड़ियों की पार्किंग के लिए भी समुचित प्रबंध किए जाएं ताकि यहां आने वाले दर्शकों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अहीरवाल की धरती हमेशा से ही दिल्ली की रक्षा कवच रही है और यह स्वतंत्रता के उद्घोष की भूमि है। 

उन्होंने कहा कि यहां के जवानों में न केवल स्वतंत्रता संग्राम में बल्कि उससे पहले व बाद में हुई सभी प्रकार की लड़ाइयों व युद्धों में अपनी मातृभूमि की रक्षा हेतु बलिदान दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस शहीद स्मारक में सभी कालखंडों में देश के लिए बलिदान देने वाले अहीरवाल के सभी शहीदों के नाम उजागर किए जाएंगे।

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री केएम पांडुरंग ने बताया कि नसीबपुर के शहीद स्मारक का प्रभावी डिजाईन व कंसेप्ट तैयार करवाने के लिए कंसल्टेंसी फर्म का चयन किया जा चुका है। उन्होंने परियोजना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि कंसल्टेंसी फर्म आज की बैठक में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों तथा कमेटी के सुझावों के आधार पर डिजाईनों के नए विकल्पों का प्रस्तुतिकरण करेेगी। इसके बाद जो डिजाईन माननीय मुख्यमंत्री द्वारा फाइनल किया जाएगा उसी के अनुरूप नसीबरपुर के शहीद स्मारक का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।

इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, तथा सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह, स्वास्थ्य मंत्री सुश्री आरती सिंह राव, नारनौल के विधायक श्री ओमप्रकाश यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण गुप्ता, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री केएम पांडुरंग, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव श्री यशपाल यादव, एडीपीआर कैप्टन मनीष लोहान सहित अन्य अधिकारीगण भी मौजूद थे।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Rao Narbir Singh , Arti Singh Rao

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD