Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

सहयोग‍ियों की अपील पर एक घंटे पहले रोकी ईरान पर सैन्य कार्रवाई, अब नहीं देंगे ज्यादा समय : डोनाल्‍ड ट्रंप

Donald Trump, US President, Washington
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

वाशिंगटन , 20 May 2026

Last updated on: May 20, 2026, 14:48 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान पर सैन्य कार्रवाई शुरू करने से सिर्फ एक घंटे दूर था, लेकिन क्षेत्रीय सहयोगी देशों के कहने पर उन्होंने फैसला कुछ समय के लिए रोक दिया। ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए सख्त रुख अपनाए हुए है। व्हाइट हाउस में बन रहे नए बॉलरूम और सुरक्षा परिसर के निर्माण स्थल के दौरे के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र के सहयोगी देशों ने बातचीत और कूटनीति के लिए थोड़ा और समय मांगा था।

ट्रंप ने कहा, “मैं आज कार्रवाई का फैसला लेने से सिर्फ एक घंटे दूर था। हम पूरी तरह तैयार थे। नाव, जहाज सब तैयार थे और पूरी तरह हथियारों से लैस थे।” उन्होंने कहा कि बाद में क्षेत्रीय नेताओं के फोन आए, जिन्होंने बताया कि उन्हें लग रहा है कि ईरान बातचीत में 'समझदारी' दिखा रहा है। ट्रंप ने बताया क‍ि उन्होंने फोन करके कहा, क्या आप हमें दो-तीन दिन और दे सकते हैं? हमें लगता है कि वे अब ठीक तरीके से बात कर रहे हैं।

राष्ट्रपति ने यह भी साफ किया कि बातचीत के लिए ज्यादा लंबा समय नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “मैं कह रहा हूं दो या तीन दिन, शायद शुक्रवार, शनिवार, रविवार या अगले हफ्ते की शुरुआत तक। बहुत सीमित समय। क्योंकि हम उन्हें परमाणु हथियार नहीं रखने दे सकते।” ट्रंप ने बार-बार कहा कि अगर ईरान को परमाणु क्षमता मिल गई तो वह मध्य पूर्व के लिए बड़ा खतरा बन जाएगा।

ट्रंप ने कहा क‍ि अगर उनके पास परमाणु हथियार हुआ तो वे सबसे पहले इजरायल पर हमला करेंगे और बहुत तेजी से करेंगे। फिर वे सऊदी अरब, कुवैत, यूएई और कतर को निशाना बनाएंगे। यह परमाणु तबाही होगी। मुझे पूरा यकीन है कि वे इसका इस्तेमाल करेंगे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की सैन्य ताकत काफी कमजोर हो चुकी है।

उन्होंने कहा क‍ि हमारे अनुमान के मुताबिक उनकी 82 प्रतिशत मिसाइलें खत्म हो चुकी हैं। उनकी नौसेना लगभग खत्म है और वायुसेना भी लगभग खत्म हो चुकी है। ट्रंप ने यह भी कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी ज‍िनप‍िंंग ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि चीन ईरान को हथियार नहीं भेज रहा। उन्होंने कहा क‍ि राष्ट्रपति शी ने मुझसे वादा किया है कि वे ईरान को कोई हथियार नहीं भेज रहे।

यह बहुत अच्छी बात है। मैं उनकी बात पर भरोसा करता हूं। ट्रंप ने कहा कि सऊदी अरब, कतर, यूएई, कुवैत और बहरीन जैसे देश ईरान से जुड़ी बातचीत में अमेरिका के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा क‍ि हम सब मिलकर बातचीत कर रहे हैं। इजरायल एक बहुत अच्छा साझेदार रहा है।

 

Tags: Donald Trump , US President , Washington

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD