Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

डोनाल्ड ट्रंप का दावा- व्हाइट हाउस में 'ड्रोन-प्रूफ' बॉलरूम, यह वाशिंगटन की सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक होगा

Donald Trump, US President, Washington
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

वाशिंगटन , 20 May 2026

Last updated on: May 20, 2026, 14:47 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बन रहे नए बॉलरूम प्रोजेक्ट को बेहद सुरक्षित और आधुनिक इमारत बताया है। उन्होंने कहा कि यह सैन्य स्तर की ऐसी संरचना होगी, जो ड्रोन हमलों से भी सुरक्षित रहेगी और वॉशिंगटन की सबसे खूबसूरत इमारतों में शामिल होगी। निर्माण स्थल का दौरा करते हुए ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए पैसा वह खुद और कुछ निजी दानदाता दे रहे हैं।

उनके मुताबिक, यह इमारत सिर्फ समारोहों के लिए नहीं होगी, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से भी अहम भूमिका निभाएगी। ट्रंप ने कहा, "यह संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए एक तोहफा है। और एक तोहफ़े से भी बढ़कर, यह देश या वाशिंगटन में अब तक बनी सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक होगी।" उन्होंने बताया कि बॉलरूम की छत को बेहद मजबूत बनाया जा रहा है।

ट्रंप ने दावा किया कि यह पूरी तरह “ड्रोन-प्रूफ” होगी। उनके अनुसार, छत को “ड्रोन पोर्ट” की तरह तैयार किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में ड्रोन तैनात किए जा सकेंगे। ट्रंप ने बार-बार इस बात पर ज़ोर दिया कि बॉलरूम खुद भूमिगत सुविधाओं और मिलिट्री ढांचे के लिए एक सुरक्षा कवच का काम करेगा। बॉलरूम परिसर को जमीन के नीचे कई मंज़िलों तक फैले एक भूमिगत सुरक्षा ढांचे के साथ जोड़ा गया है।

उन्होंने कहा, “यह निर्माण जमीन के नीचे छह मंजिल तक जाएगा। वहां अस्पताल और कई रिसर्च सेंटर बनाए जा रहे हैं।” ट्रंप का कहना है कि ऊपर बनने वाला बॉलरूम नीचे मौजूद इन सभी सुरक्षा और सैन्य सुविधाओं को सुरक्षा कवच की तरह ढककर रखेगा। उन्होंने इमारत में इस्तेमाल होने वाली सामग्री का भी जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि इसमें बेहद मजबूत स्टील और करीब चार इंच मोटे विशेष कांच लगाए जाएंगे, जो लगभग हर तरह के हमले को झेल सकते हैं।

उन्होंने कहा, “यह कांच करीब चार इंच मोटा होगा और लगभग हर चीज को रोक सकता है।” सुरक्षा कारणों से एयर कंडीशनिंग और वेंटिलेशन सिस्टम को भी इमारत के अंदर ही रखा जाएगा, ताकि हवा की गुणवत्ता से जुड़ी किसी तरह की छेड़छाड़ न हो सके। ट्रंप ने बॉलरूम की डिजाइन की तुलना प्राचीन ग्रीक और रोमन वास्तुकला से की।

उन्होंने कहा कि इसकी बाहरी बनावट को तैयार करने में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की इमारत से भी प्रेरणा ली गई है। राष्ट्रपति ने कहा कि बढ़ी हुई सैन्य जरूरतों के बावजूद, यह प्रोजेक्ट तय समय से पहले चल रहा है। उन्होंने अनुमान लगाया कि निजी दानदाताओं और कंपनियों ने इस प्रोजेक्ट के लिए "लगभग 400 मिलियन डॉलर" का योगदान दिया है।

उन्होंने दावा किया कि यह बॉलरूम व्हाइट हाउस में एक लंबे समय से चली आ रही लॉजिस्टिकल समस्या का समाधान करेगा, जहां अक्सर बड़े कार्यक्रम साउथ लॉन पर लगाए गए अस्थायी टेंट में आयोजित किए जाते हैं। बता दें कि व्हाइट हाउस ऐतिहासिक रूप से बड़े राजकीय कार्यक्रमों, प्रेस डिनर और औपचारिक समारोहों के लिए अस्थायी ढांचों पर निर्भर रहा है।

 

Tags: Donald Trump , US President , Washington

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD