Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तीसरे चरण की घोषणा की

Prerna Puri, Chief Electoral Officer, UT Chandigarh, Chandigarh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 May 2026

Last updated on: May 19, 2026, 13:38 IST

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा यू.टी. चंडीगढ़ हेतु दिनांक 14.05.2026 को विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) के तृतीय चरण की घोषणा की गई। SIR कार्यक्रम की घोषणा के उपरांत, भारत निर्वाचन आयोग की एक टीम, जिसमें श्री संतोष कुमार दुबे, सचिव एवं श्री संजय कुमार, अवर सचिव शामिल थे, ने दिनांक 18.05.2026 को यू.टी. चंडीगढ़ का दौरा किया तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO), जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO), निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AEROs) के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया संबंधी प्रशिक्षण एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में आयोजित यह अपने प्रकार की पहली बैठक थी। बैठक के दौरान अधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि प्रत्येक निर्वाचन से पूर्व अथवा आवश्यकता पड़ने पर विधिक प्रावधानों के अनुसार निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण किया जाना आवश्यक है। यह भी अवगत कराया गया कि वर्ष 1951 से 2004 के बीच SIR की प्रक्रिया आठ बार आयोजित की जा चुकी है तथा अंतिम बार यह अभ्यास वर्ष 2002–2004 के दौरान किया गया था, जिसे अब 22 वर्ष से अधिक समय बीत चुका है। 

लगातार होने वाले प्रवासन, एकाधिक पंजीकरण, मृत मतदाताओं के नामों का हटाया न जाना तथा विदेशी नागरिकों के संभावित गलत समावेशन जैसी समस्याओं के मद्देनज़र निर्वाचक नामावलियों की गुणवत्ता बनाए रखने एवं उन्हें अद्यतन एवं शुद्ध रखने के उद्देश्य से SIR की आवश्यकता पर बल दिया गया। भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने प्रतिभागियों को पोर्टल voters.eci.gov.in के माध्यम से सेल्फ एन्यूमरेशन फॉर्म भरने की सुविधा तथा इसे एन्यूमरेशन चरण के दौरान सक्रिय किए जाने संबंधी जानकारी भी दी। साथ ही, आम जनता के बीच इसके व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। 

सत्र के दौरान गणना कार्यक्रम (Enumeration Schedule) एवं संबंधित प्रक्रियाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी साझा की गई। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) ने आगंतुक टीम को आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के लिए की जा रही तैयारियों से अवगत कराया, जिनमें जागरूकता गतिविधियाँ, राजनीतिक दलों के साथ समन्वय तथा गणना प्रपत्रों (Enumeration Forms) की छपाई संबंधी व्यवस्थाएँ शामिल हैं।

सभी पात्र मतदाताओं से अपील की गई है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा 15.06.2026 से 14.07.2026 तक BLOs द्वारा किए जाने वाले घर-घर भ्रमण के दौरान अथवा voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से सेल्फ एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर सहयोग प्रदान करें। साथ ही, SIR गतिविधियों के दौरान बूथ स्तर अधिकारियों (BLOs) एवं अन्य निर्वाचन अधिकारियों को पूर्ण सहयोग देने का भी आग्रह किया गया है।

 

Tags: Prerna Puri , Chief Electoral Officer , UT Chandigarh , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD