Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

2.30 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की कुलवंत सिंह पंडोरी और दलवीर सिंह ढिल्लों ने करवाई शुरुआत

गांव दीदारगढ़ में नहरी पानी की पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू, कालाबुल्ला से कातरौं वाली सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

Kulwant Singh Pandori, AAP Punjab, Dalvir Singh Dhillon
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

शेरपुर , 18 May 2026

Last updated on: May 18, 2026, 16:57 IST

हल्का महलकलां से विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी और पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों द्वारा आज लगभग 2.30 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत करवाई गई। ये परियोजनाएं क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

इस अवसर पर गांव दीदारगढ़ में लगभग 70 लाख रुपये की लागत से नहरी पानी की पाइप लाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया गया, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर पानी की सुविधा मिलेगी और कृषि को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा लगभग 1 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से गांव कालाबुल्ला से कातरौं वाली सड़क के निर्माण कार्य की भी शुरुआत की गई। 

इस सड़क के बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और गांवों के बीच संपर्क और अधिक मजबूत होगा। इस मौके पर संबोधित करते हुए विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गांवों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी हैं और लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र की प्रगति में मील का पत्थर साबित होंगी और आने वाले समय में और भी विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय पंचायत सदस्य, नेता और ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने इन विकास कार्यों की शुरुआत का स्वागत किया।

 

Tags: Kulwant Singh Pandori , AAP Punjab , Dalvir Singh Dhillon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD