Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

नीदरलैंड क्रिकेट में भारतीय समुदाय के लोगों का अहम योगदान : नरेंद्र मोदी

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Netherlands
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

द हेग , 16 May 2026

Last updated on: May 16, 2026, 15:55 IST

राजनीति में क्रिकेट डिप्लोमेसी का पुराना इतिहास रहा है। क्रिकेट ने दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में स्थित देशों को जोड़ने का काम किया है। इसकी एक झलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 देशों के दौरे के दौरान शनिवार को नीदरलैंड में देखने को मिली, जहां पीएम ने क्रिकेट की चर्चा की और नीदरलैंड क्रिकेट में भारतीय समुदाय के योगदान की भी चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड क्रिकेट में भारतीय समुदाय के लोगों के योगदान की सराहाना करते हुए कहा कि भारत ने टी20 विश्व कप 2026 की मेजबानी की थी। नीदरलैंड ने टी20 विश्व कप में भाग लिया था और अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था। भारत विश्व चैंपियन बना था, लेकिन नीदरलैंड ने भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी थी और अपने प्रदर्शन से दुनिया हैरान किया था। 

नीदरलैंड क्रिकेट की दुनिया में तेजी से उभरता हुआ देश है। टी20 विश्व कप 2026 में नीदरलैंड ग्रुप स्टेज में भारत के साथ ग्रुप ए का हिस्सा था। नीदरलैंड को 4 लीग मैचों में नामीबिया के खिलाफ जीत मिली थी, जबकि भारत, अमेरिका और पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। नीदरलैंड तीन मैच जरूर हारी थी, लेकिन तीनों ही मैचों में टीम ने विपक्षी टीमों को कड़ी टक्कर दी थी। 

नीदरलैंड वनडे विश्व कप 2023 में भी हिस्सा लेने के लिए भारत आई थी। विश्व कप नीदरलैंड के लिए बेहद यादगार रहा था। टीम ने दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश जैसी टीमों के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की थी।  टी20 विश्व कप 2026 की नीदरलैंड टीम में शामिल आर्यन दत्त भारतीय मूल के थे। 23 साल के आर्यन दत्त ने 2021 में नीदरलैंड के लिए डेब्यू किया था।

वह अब तक 53 वनडे और 30 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। आर्यन दत्त एक ऑफ स्पिनर हैं। वनडे में उनके नाम 62 और टी20 में 30 विकेट हैं। तेजा निदामानुरु और विक्रमजीत सिंह भी नीदरलैंड के लिए खेल चुके हैं।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Netherlands

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD