Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

नीदरलैंड में नरेंद्र मोदी ने '16 मई' को लेकर कहा कुछ ऐसा कि लोग रह गए दंग! तालियों से गूंज उठा हॉल

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Netherlands
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

द हेग , 16 May 2026

Last updated on: May 16, 2026, 15:40 IST

द हेग में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्षण भर का टास्क दिया। वह अचानक खामोश हो गए और कुछ सेकंड बाद बोले, "सोचें कि क्या हुआ था 16 मई को।" इसके बाद पीएम मोदी ने उस उपलब्धि का जिक्र किया, जिसके बाद पूरा हॉल तालियों और 'मोदी-मोदी' के नारों से गूंज उठा।

अपने लोगों के बीच प्रधानमंत्री ने सहज अंदाज में 16 मई का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "आज 16 मई है, और ये दिन एक और वजह से बहुत विशेष है" (फिर मुस्कुरा कर भाषण को अल्प विराम दिया)..."आज से 12 वर्ष पहले 16 मई 2014 को कुछ खास हुआ था। 2014 में आज के ही दिन लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे।

दशकों बाद भारत में स्थिर और पूर्ण बहुमत वाली सरकार का बनना पक्का हुआ था। एक वो दिन था और एक आज का दिन है। कोटि-कोटि भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है और न थकने देता है।" पीएम मोदी ने जैसे ही ये बात कही हॉल मोदी-मोदी के नारों, जयकार और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

प्रधानमंत्री ने इसके बाद अहम् से वयम् की गाथा सुनाई। उन्होंने कहा, "मैं बहुत छोटी आयु में ही देशभक्ति के रंग में रंग गया। आप ही मेरे परिवार बन गए। अहम् से वयम् का रास्ता चुन लिया। फिर आपका सुख ही मेरा सुख बन गया और आपका कल्याण ही मेरा कर्तव्य बन गया।" फिर भारत के प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "13 वर्ष मुख्यमंत्री के रूप में, 12 वर्ष प्रधानमंत्री का सेवाकाल, लोकतांत्रिक विश्व में 25 वर्षों तक करोड़ों-करोड़ वोटर्स का लगातार समर्थन ये मेरे लिए बहुत ही बड़े सौभाग्य की बात है।

मेरे लिए ये सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है। ये आपका आशीर्वाद मेरी बहुत बड़ी पूंजी है।" भारत की पूंजी उसका युवा और उसकी आकांक्षाएं हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने उस सपने को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि आज हमारा भारत बहुत बड़ा सपना देख रहा है। आज देश कह रहा है—हमें सिर्फ ट्रांसफॉर्मेशन नहीं चाहिए, हमें बेस्ट चाहिए, हमें फास्टेस्ट चाहिए।

इसलिए जब भारत में एस्पिरेशन अनलिमिटेड हैं, तो एफर्ट्स भी लिमिटलेस हो रहे हैं। आज भारत का युवा आसमान छूना चाहता है। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि आज का भारत बदलाव के सकारात्मक दौर से गुजर रहा है। आगे बोले, "आज का भारत एक अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। आपने हाल में देखा होगा कि दुनिया की सबसे बड़ी और सफल एआई समिट भारत ने आयोजित की। उससे पहले जी-20 की सफल समिट भी भारत ने आयोजित की थी।"

पीएम मोदी 9 साल (2017) बाद नीदरलैंड दौरे पर पहुंचे हैं। यह दौरा भारत-नीदरलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत बनाने के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है। इस यात्रा में व्यापार, टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर, वॉटर मैनेजमेंट, ग्रीन एनर्जी और रक्षा सहयोग जैसे कई बड़े मुद्दों पर बातचीत की संभावना प्रबल है।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Netherlands

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD