Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

ब्रिक्स 2026 की शुरुआत से पहले सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने इंडोनेशियाई समकक्ष सुगियोनो से की मुलाकात

Subrahmanyam Jaishankar, BJP, Bharatiya Janata Party, New Delhi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 May 2026

Last updated on: May 14, 2026, 14:41 IST

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का गुरुवार से आगाज हो रहा है। दो दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत से पहले भारत के विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने अपने इंडोनेशियाई समकक्ष सुगिओनो से मुलाकात की। इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगिओनो बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचे। वहीं इस शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इथियोपिया के विदेश मंत्री गेडियन टिमोथेवोस हेस्सेबन भी दिल्ली पहुंचे हैं।

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। इस उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे। इसमें ब्रिक्स सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों व वरिष्ठ प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। बैठक में शामिल होने के लिए विभिन्न देशों के नेता और प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली पहुंचने लगे हैं।

यह भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत पहली बड़ी मंत्रिस्तरीय बैठक होगी। माना जा रहा है कि यह इस साल के अंत में होने वाले ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन के एजेंडे को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नई दिल्ली में आयोजित साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय (एमईए) ने पुष्टि की कि भाग लेने वाले देशों के वरिष्ठ राजनयिक इस बैठक में शामिल होंगे।

मंत्रालय ने दो दिवसीय बैठक के दौरान होने वाली चर्चाओं की व्यापक रूपरेखा भी बताई। विदेश मंत्रालय ने कहा कि 'ब्रिक्स' देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक 14 और 15 मई को निर्धारित है और इसकी अध्यक्षता भारत कर रहा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, चर्चाओं का मुख्य केंद्र प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम, सदस्य देशों के बीच बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करना, और बदलती भू-राजनीतिक वास्तविकताओं को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय शासन संरचनाओं में सुधार को आगे बढ़ाना होगा।

मंत्रालय ने कहा कि भाग लेने वाले देश अपने-अपने प्रतिनिधित्व का स्तर स्वयं तय करेंगे। प्रतिनिधिमंडलों के बारे में अधिक जानकारी तब शेयर की जाएगी जब प्रतिनिधि नई दिल्ली पहुंच जाएंगे। शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधि अपने राष्ट्रीय राजधानी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।

बता दें कि भारत ने हाल ही में अपनी 'ब्रिक्स 2026' अध्यक्षता के लिए आधिकारिक लोगो और वेबसाइट का अनावरण किया। अधिकारियों ने बताया कि इस बार 'ब्रिक्स' समिट की थीम भारत के "मानवता सबसे पहले" और जन-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 में रियो डी जेनेरियो में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान विशेष जोर दिया था।

 

Tags: Subrahmanyam Jaishankar , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD