Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

एच. राजेश प्रसाद ने “ह्यूमनिस्ट मॉडर्निटी: द अनबिल्ट चंडीगढ़ ऑफ मैचेय नोविकी” प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

H Rajesh Prasad, Chief Secretary, Chief Secretary Chandigarh, UT Chandigarh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 May 2026

Last updated on: May 13, 2026, 13:32 IST

“ह्यूमनिस्ट मॉडर्निटी: द अनबिल्ट चंडीगढ़ ऑफ मैचेय नोविकी” प्रदर्शनी का उद्घाटन आज मुख्य अतिथि श्री एच. राजेश प्रसाद, आईएएस, मुख्य सचिव, यू.टी. चंडीगढ़ द्वारा गवर्नमेंट म्यूज़ियम एवं आर्ट गैलरी, सेक्टर 10-सी, चंडीगढ़ में किया गया। इस अवसर पर नई दिल्ली स्थित पोलैंड गणराज्य के दूतावास के मिशन प्रमुख डॉ. पिओत्र एंटोनी श्विताल्स्की भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सुश्री मालगोर्ज़ाता वेसिस-गोवेंबियाक, पोलिश इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली; डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह, आईएएस, सचिव पर्यटन, चंडीगढ़ प्रशासन; सुश्री ईशा कंबोज, एचसीएस, निदेशक पर्यटन; डॉ. संगीता बग्गा, प्राचार्य, चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर सहित पोलैंड से आए अन्य विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान पोलिश वास्तुकार मैचेय नोविकी की चंडीगढ़ संबंधी परिकल्पना पर आधारित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। इसके पश्चात पोलिश गायक मिखाल रुडास द्वारा लाइव संगीत प्रस्तुति दी गई।

यह प्रदर्शनी गवर्नमेंट म्यूज़ियम एवं आर्ट गैलरी, चंडीगढ़ द्वारा पोलिश इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली तथा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर एंड अर्बन प्लानिंग, वारसा (पोलैंड) के सहयोग से आयोजित की गई है। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री एच. राजेश प्रसाद ने कहा कि चंडीगढ़ के लिए यह गर्व का विषय है कि विश्व के महानतम वास्तुकारों में से एक मैचेय नोविकी पर आधारित प्रदर्शनी यहां आयोजित की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि यदि नोविकी का असामयिक निधन न हुआ होता तो संभवतः चंडीगढ़ का स्वरूप कुछ अलग होता, हालांकि उनकी सोच की झलक आज भी ली कॉर्बुज़िए के डिज़ाइनों में दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि “द सिटी ब्यूटीफुल” की वास्तुकला में दिखाई देने वाली मानवीय संवेदनाएं भी कहीं न कहीं नोविकी की विचारधारा से प्रेरित हैं। 

उन्होंने नागरिकों की भूमिका पर बल देते हुए कहा कि चंडीगढ़ की इस विशिष्ट विरासत को संरक्षित और और अधिक समृद्ध बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, ताकि यह शहर विश्व के श्रेष्ठतम शहरों में अपनी पहचान बनाए रखे। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. पिओत्र एंटोनी श्विताल्स्की ने कहा कि मैचेय नोविकी के डिज़ाइनों ने कई पीढ़ियों के वास्तुकारों को प्रेरित किया है तथा उनके कार्यों में मानवीय मूल्यों, संस्कृति और पर्यावरण के प्रति गहरी संवेदनशीलता दिखाई देती है। 

उन्होंने कहा कि यदि नोविकी चंडीगढ़ परियोजना पर आगे कार्य करते, तो संभवतः भगवद्गीता के दर्शन से प्रेरित तत्व भी शहर की वास्तुकला में दिखाई देते। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नोविकी के विचार युवा वास्तुकारों और विद्यार्थियों को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे तथा वास्तुकला एवं शहरी नियोजन के क्षेत्र में नियमित शैक्षणिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की आवश्यकता पर भी बल दिया।

प्रदर्शनी में प्रसिद्ध पोलिश वास्तुकार मैचेय नोविकी के जीवन और कार्यों को प्रदर्शित किया गया है, जिन्होंने वर्ष 1949 में अमेरिकी योजनाकार अल्बर्ट मेयर के साथ मिलकर चंडीगढ़ की प्रारंभिक योजना में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। मूल रेखाचित्रों, मास्टर प्लान और अभिलेखीय सामग्री के माध्यम से यह प्रदर्शनी चंडीगढ़ के लिए नोविकी की उस अप्रकाशित परिकल्पना को प्रस्तुत करती है, जो जलवायु-संवेदनशील योजना, हरित क्षेत्रों और सामुदायिक आधारित शहरी डिज़ाइन पर केंद्रित थी। 

प्राकृतिक परिदृश्य और निर्मित संरचनाओं के व्यापक समन्वय को नोविकी के मानवीय वास्तु एवं शहरी नियोजन दृष्टिकोण की प्रमुख विशेषता माना जाता है। प्रदर्शनी में नोविकी के अंतरराष्ट्रीय वास्तु योगदानों को भी प्रदर्शित किया गया है, जिनमें न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की डिज़ाइन प्रक्रिया में उनकी सहभागिता तथा नॉर्थ कैरोलिना स्थित प्रतिष्ठित डॉर्टन एरीना का डिज़ाइन शामिल है।

यह प्रदर्शनी 15 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:30 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। संग्रहालय प्रत्येक सोमवार तथा राजपत्रित अवकाश के दिन बंद रहेगा। अधिक जानकारी के लिए [email protected] पर ईमेल या 0172-2740261 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

Tags: H Rajesh Prasad , Chief Secretary , Chief Secretary Chandigarh , UT Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD