Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

पीएम मोदी की अपील पर सीएम रेखा गुप्ता ने सरकारी वाहनों की संख्या सीमित करने का लिया निर्णय

Rekha Gupta, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 May 2026

Last updated on: May 13, 2026, 13:10 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण संबंधी आह्वान का समर्थन करते हुए विभागीय कार्यों में वाहनों के उपयोग को सीमित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत और ऊर्जा संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि इस अपील को आत्मसात करते हुए दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि सरकारी कामकाज के लिए वाहनों की संख्या कम की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि वह स्वयं, उनके सभी कैबिनेट सहयोगी, भाजपा विधायक, जनप्रतिनिधि और दिल्ली सरकार के अधिकारी अब आवश्यकता के अनुसार न्यूनतम वाहनों का उपयोग करेंगे।

इसके साथ ही कारपूल और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने की बात भी कही गई है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण राष्ट्रहित से जुड़ा एक महत्वपूर्ण दायित्व है और दिल्ली सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने दिल्लीवासियों से भी अपील की कि वे प्रधानमंत्री के इस आह्वान का पालन करें और ऊर्जा संरक्षण के राष्ट्रीय प्रयास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि हम दिल्लीवासियों से अपील करते हैं कि वे जहां भी संभव हो, मेट्रो, बसों और सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करें, कारपूलिंग को अपनाएं और निजी वाहनों पर अनावश्यक निर्भरता कम करें। राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से प्रेरित होकर, आइए हम ईंधन बचाएं, जिम्मेदारी से काम लें और वैश्विक ऊर्जा अनिश्चितता और संघर्ष के इस दौर में राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वाह करें।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईंधन बचाने, निजी वाहनों के अधिक इस्तेमाल से बचने, और सोना खरीदने से बचने की सलाह दी थी। पीएम मोदी की इस सलाह को ध्यान में रखते हुए तमाम राज्य इसको लेकर फैसले ले रहे हैं। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, और राजस्थान समेत राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने काफिले की गाड़ियों को कम करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही अधिकारियों को भी गाड़ियों के कम इस्तेमाल की सलाह दी गई है। बैठकों को वर्चुअली करने की भी सलाह दी गई है।

 

Tags: Rekha Gupta , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD