Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

ईरान का परमाणु प्रस्ताव 'कचरे का एक टुकड़ा', नाजुक हालत में युद्धविराम : डोनाल्ड ट्रंप

Donald Trump, Washington
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वॉशिंगटन , 11 May 2026

Last updated on: May 12, 2026, 13:05 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान के नए परमाणु प्रस्ताव को 'कचरे का एक टुकड़ा' बताते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने व्हाइट हाउस में मातृत्व स्वास्थ्य और प्रजनन सेवाओं से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि युद्धविराम 'लाइफ सपोर्ट पर' है। व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि तेहरान की परमाणु वार्ता में दी गई नई प्रतिक्रिया 'पूरी तरह अस्वीकार्य' है।

यह एक बेवकूफी भरा प्रस्ताव है। ट्रंप ने बताया कि ईरान पहले इस बात पर सहमत हुआ था कि हाल ही में अमेरिकी सैन्य हमलों से क्षतिग्रस्त संवर्धन (एनरिचमेंट) सुविधाओं से 'परमाणु धूल' हटाने की अनुमति देगा, लेकिन बाद में उसने अपना रुख बदल दिया। ट्रंप के अनुसार, बाद में ईरानी अधिकारी इस समझौते से पीछे हट गए क्योंकि वे इसे लिखित रूप में नहीं देना चाहते थे।

उन्होंने कहा कि अमेरिका की स्थिति वही है जो पहले थी। मेरा बहुत सीधा-सादा प्लान है: ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए, हम दुनिया की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा क‍ि मैं कहूंगा कि युद्धविराम बहुत कमजोर हालत में है। जैसे डॉक्टर आए और कहे कि आपके मरीज के बचने की सिर्फ एक प्रत‍िशत संभावना है।

ट्रंप ने ईरान पर हाल के अमेरिकी सैन्य अभियानों की भी तारीफ की और कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान की क्षमता को बहुत नुकसान पहुंचाया है। उनकी नौसेना खत्म हो चुकी है। उनके पास कोई वायुसेना नहीं है। उनके पास कोई एंटी-एयरक्राफ्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी पायलटों ने हमलों के दौरान बहुत खतरनाक मिशन पूरे किए।

उन सभी बमों ने ठीक निशाने पर जाकर काम किया और ग्रेनाइट पहाड़ के अंदर जाकर विस्फोट किया। ये बयान व्हाइट हाउस में मातृत्व स्वास्थ्य, प्रजनन सेवाओं और बच्चों की देखभाल से जुड़ी नई योजनाओं की घोषणा के दौरान दिए गए, जो मदर्स डे से पहले पेश की गईं। ट्रंप ने घोषणा की कि श्रम विभाग कंपनियों के लिए स्वास्थ्य बीमा से अलग एक नया फर्टिलिटी बेनिफिट विकल्प बनाएगा।

ज्यादातर हेल्थकेयर योजनाएं ये सुविधाएं कवर नहीं करतीं। यह एक अतिरिक्त विकल्प होगा जो जरूरतमंद लोगों के लिए उपलब्ध रहेगा। उन्होंने सीनेटर कैटी ब्रिट की तारीफ की, जिन्होंने अलबामा की एक अदालत के फैसले के बाद आईवीएफ से जुड़ी समस्याओं को उठाया था। जिसका असर आईवीएफ इलाज पर पड़ रहा था। उन्होंने बताया क‍ि मैं फर्टिलिटी का पिता बना।

ट्रंप ने कहा क‍ि प्रशासन ने एक नई वेबसाइट भी लॉन्च की, जो फर्टिलिटी देखभाल, गर्भावस्था और बच्चों की देखभाल से जुड़ी जानकारी देगी। ट्रंप ने चीन और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपने संबंधों पर भी बात की। उन्होंने कहा क‍ि हम चीन के साथ बहुत अच्छा कर रहे हैं। मेरा राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है। ताइवान के मुद्दे पर ट्रंप ने कहा क‍ि यह हमेशा उठता है। वह ताइवान की बात करेंगे। मुझे लगता है कि सब ठीक रहेगा।

 

Tags: Donald Trump , Washington

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD