Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब धमाकों की निंदा की, बीजेपी पर ‘डर की राजनीति’ का आरोप लगाया

भगवंत मान सरकार किसी को भी पंजाब में आतंक फैलाने या इसके सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करने की इजाजत नहीं देगी : हरपाल सिंह चीमा

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 May 2026

Last updated on: May 07, 2026, 09:25 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज अमृतसर के खासा इलाके और जालंधर के बीएसएफ चौंक में हुए विस्फोटों की कड़ी निंदा करते हुए इन्हें आतंक फैलाने और पंजाब की मेहनत से कमाई गई शांति तथा सांप्रदायिक सौहार्द को तोड़ने की जानबूझकर की गई कोशिश बताया।

पंजाब भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दावा किया कि भाजपा चुनावों से पहले सियासी फायदे के लिए पंजाब में डर और विभाजन का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, “जहां कहीं भी विधानसभा चुनाव नजदीक आते हैं, चाहे वह पश्चिम बंगाल हो, केरल, तमिलनाडु या उत्तर प्रदेश, भाजपा लोगों में नफरत और विभाजन पैदा करने की रणनीति ही अपनाती है।

आर्थिक स्थिति या गरीबों की हालत पर ध्यान केंद्रित करने की बजाय, भाजपा जाति और धर्म के आधार पर वोटरों का ध्रुवीकरण करने की कोशिश करती है।” उन्होंने जोर देकर कहा, “हिंसा भड़काकर और बेकसूर लोगों के खून से खेलकर, वे (भाजपा) किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करना चाहते हैं। 'आप' ऐसी राजनीति की सख्त निंदा करती है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में भारत के राष्ट्रपति के साथ हाल ही में हुई बैठक का जिक्र करते हुए, मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “'आप' नेतृत्व ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदाधिकारी के सामने तीन करोड़ पंजाबियों की चिंताओं और आवाज को बुलंद किया। इसके तुरंत बाद भाजपा नेताओं के बयानों से साफ हो गया कि पंजाब उनका अगला सियासी निशाना बन गया है।

हाल ही में हुए विस्फोट इसी खतरनाक और विनाशकारी एजेंडे का सीधा प्रतिबिंब हैं।” पंजाब की एकता और दृढ़ता की पुनः पुष्टि करते हुए, मंत्री ने कहा, “पंजाब गुरुओं, पीरों और बहादुर योद्धाओं की पवित्र धरती है। मैं पंजाब को बांटने की कोशिश कर रहे लोगों को याद दिलाना चाहता हूं कि इस धरती पर नफरत के बीज कभी नहीं उगे और ना ही कभी उगेंगे।

पंजाबी हमेशा एकजुट रहे हैं और विभाजनकारी ताकतों को हराया है।” देश के लिए पंजाबियों द्वारा दी गई महान कुर्बानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “आजादी के संघर्ष से लेकर 1962, 1965 और 1971 की जंगों तक, देश की रक्षा में पंजाबियों ने बेमिसाल योगदान दिया है। कुर्बानी का जज्बा पंजाब के नौजवानों की रगों में दौड़ता है।

यहां तक कि सरहद पर तनाव के हालिया दिनों में भी, पंजाब के छोटे बच्चे सरहद पर तैनात सैनिकों को दूध और भोजन मुहैया करवाने के लिए आगे आए थे।” 'आप' और भाजपा की राजनीति में अंतर बताते हुए मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में 'आप' काम और विकास आधारित राजनीति के लिए प्रतिबद्ध है।

हमारी सरकार विश्व स्तरीय शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, बुनियादी ढांचा, मजबूत जन सेवाएं और सख्त कानून व्यवस्था बनाने पर केंद्रित है। दूसरी ओर, भाजपा लोकतंत्र को अस्थिर करने के लिए धर्म, जाति की राजनीति और चुने हुए प्रतिनिधियों की खरीद-फरोख्त पर निर्भर करती है।” अपने संबोधन के समापन पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने लोगों को भरोसा दिलाया कि पंजाब शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को भंग करने की हर कोशिश के खिलाफ मजबूती से एकजुट खड़ा है।

उन्होंने कहा, “पंजाब सरकार भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। समाज विरोधी तत्वों और उन्हें सियासी संरक्षण देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भगवंत मान सरकार किसी को भी पंजाब में आतंक फैलाने या इसके सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करने की इजाजत नहीं देगी।”

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD