Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे

 

बरिंदर कुमार गोयल द्वारा बी.ओ.पी. शाहपुर स्थित रावी नदी के धुस्सी बांध पर चल रहे बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों का जायज़ा

मान सरकार बाढ़ रोकथाम उपायों पर 600 करोड़ रुपये कर रही है खर्च : बरिंदर कुमार गोयल

Barinder Kumar Goel, Barinder Kumar Goyal, AAP Punjab, Kuldeep Singh Dhaliwal, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 28 Apr 2026

Last updated on: Apr 29, 2026, 10:27 IST

पंजाब के जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज ज़िला अमृतसर के बी.ओ.पी. शाहपुर स्थित रावी नदी के धुस्सी बांध पर चल रहे बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ अजनाला के विधायक श्री कुलदीप सिंह धालीवाल, जल संसाधन विभाग के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर श्री जगदीश राज, कार्यकारी इंजीनियर श्री विश्वपाल गोयल तथा उप मंडल अधिकारी श्री सतनाम सिंह भी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष आई बाढ़ के कारण बी.ओ.पी. शाहपुर के पास रावी नदी का धुस्सी बांध टूट गया था। जल संसाधन विभाग द्वारा उस टूटे हिस्से को भरने के बाद अब पत्थर लगाकर इसे और मज़बूत किया जा रहा है। इस स्थान पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए लगभग 4 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि पंजाब सरकार मानसून से पहले बाढ़ या भारी बारिश से होने वाले नुकसान को कम करने तथा लोगों के जान-माल की सुरक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बाढ़ रोकथाम उपायों पर 600 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि पिछले वर्ष आई बाढ़ के बाद विभाग द्वारा चारों नदियों के लिए दो-दो सुपरिंटेंडिंग इंजीनियरों की अगुवाई में कमेटियां गठित की गई थीं। इन कमेटियों ने 132 संवेदनशील स्थानों की पहचान की, जहां बाढ़ सुरक्षा कार्य चल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कुछ कार्य पूरे हो चुके हैं और शेष सभी कार्य 30 जून, 2026 तक पूर्ण कर लिए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले मानसून सीज़न के दौरान रावी नदी के धुस्सी बांध में 23 स्थानों पर कटाव हुआ था, जिन्हें अब भरकर पत्थर लगाकर मज़बूत किया जा रहा है। इसके अलावा नदी में डी-सिल्टिंग का कार्य भी युद्ध स्तर पर जारी है, जिसे मानसून से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

इसके अलावा सक्की नाला सहित अन्य बरसाती नालों की सफाई का कार्य भी जारी है। श्री गोयल ने आगे बताया कि राज्य सरकार बाढ़ रोकथाम, राहत ढांचे को मज़बूत करने तथा नहरों और ड्रेनों की सफाई के लिए फिनलैंड से अत्याधुनिक एम्फीबियस मशीनें (जो पानी और ज़मीन दोनों पर चल सकती हैं) ख़रीद रही है। ये मशीनें बहते पानी में भी काम करने और गहराई तक सफ़ाई करने में सक्षम हैं, जो इन्हें रोकथाम और आपातकालीन कार्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बनाती हैं।

उन्होंने कहा कि ये बहुउद्देशीय मशीनें बाढ़ प्रबंधन और राहत कार्यों में अहम भूमिका निभाएंगी। इस अवसर पर विधायक अजनाला श्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने श्री गोयल का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विभाग द्वारा बाढ़ सुरक्षा कार्य समय रहते पूरे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष अजनाला क्षेत्र के कई गांव बाढ़ से प्रभावित हुए थे और पंजाब सरकार ने पीड़ितों की हर संभव सहायता की थी। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले सभी बाढ़ सुरक्षा प्रबंध पूरे किए जा रहे हैं और राज्य सरकार लोगों के जान-माल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , Barinder Kumar Goyal , AAP Punjab , Kuldeep Singh Dhaliwal , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD