Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा, छात्रों तक एनसीईआरटी की किताबें पहुंचाने पर फोकस

Dharmendra Pradhan, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Apr 2026

Last updated on: Apr 28, 2026, 17:11 IST

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को एनसीईआरटी द्वारा प्रकाशित पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता, छपाई और वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। यह बैठक स्कूलों के मौजूदा शैक्षणिक सत्र को ध्यान में रखते हुए बुलाई गई थी, ताकि छात्रों को समय पर किताबें सुनिश्चित की जा सकें। गौरतलब है कि देश के विभिन्न हिस्सों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है।

नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत के साथ ही एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों की कमी ने छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। खासतौर पर कक्षा 9 के विद्यार्थियों को कई विषयों की किताबें समय पर नहीं मिल पाई हैं। कुछ पुस्तकों की आपूर्ति हाल के दिनों में शुरू हुई है, जबकि कई छात्र अब भी जरूरी किताबों का इंतजार कर रहे हैं।

इस स्थिति का असर पढ़ाई की गति पर पड़ रहा है। पाठ्यक्रम की पुस्तकों की यह कमी केवल ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों तक सीमित नहीं है बल्कि दिल्ली जैसे बड़े शहरों में भी यह समस्या है। इस पृष्ठभूमि में कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री कि यह समीक्षा बैठक काफी महत्वपूर्ण रही। बैठक में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार सहित शिक्षा मंत्रालय और एनसीईआरटी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री ने आगामी एनसीईआरटी पुस्तकों की तैयारी की भी समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में किताबों के स्टॉक की स्थिति का आकलन किया और वितरण एजेंसियों तथा राज्य सरकारों के बीच समन्वय की स्थिति पर भी चर्चा की। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों तक समय पर किताबें पहुंचाने को लेकर विशेष जोर दिया गया। 

धर्मेंद्र प्रधान ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किताबों की आपूर्ति में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी छात्र को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को सप्लाई चेन को और मजबूत बनाने, जरूरत पड़ने पर छपाई क्षमता बढ़ाने और अंतिम चरण यानी ‘लास्ट माइल डिलीवरी’ की निगरानी को सख्त करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही मंत्री ने यह भी बताया कि जब तक सभी छात्रों तक पुस्तकें नहीं पहुंच जातीं, तब तक डिजिटल माध्यम एक महत्वपूर्ण सहारा बन सकता है। उन्होंने ई-पाठशाला प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध डिजिटल पाठ्यपुस्तकों के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया, ताकि छात्रों की पढ़ाई बिना किसी बाधा के जारी रह सके। सरकार का कहना है कि वह इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर देख रही है और जल्द ही सभी छात्रों तक आवश्यक पुस्तकें पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। 

 

Tags: Dharmendra Pradhan , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD