Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

दमदम में लोगों के सिर चढ़कर बोला योगी आदित्यनाथ का जादू, गूंजे 'बुलडोजर बाबा जिंदाबाद' के नारे

Yogi Adityanath, BJP Uttar Pradesh, Chief Minister of Uttar Pradesh, West Bengal
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

उत्तर 24 परगना , 27 Apr 2026

Last updated on: Apr 27, 2026, 18:02 IST

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दमदम का मिजाज बदल दिया। सूर्य की तपिश के बीच भी बंगाल चुनाव प्रचार में सीएम योगी का जादू बंगालवासियों के सिर चढ़कर बोला। बुलडोजर बाबा की एक झलक पाने को लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री योगी ने दमदम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अरिजीत बख्शी के लिए रोड-शो किया तो हाथों में भाजपा का झंडा लिए मतदाताओं ने वंदे मातरम, भारत मां, जयश्रीराम, बुलडोजर बाबा के जमकर जयकारे लगाए।

भगवा रंग में रंगा दमदम मानो एक स्वर में बोल रहा था कि हम सब ‘कमल’ के साथ हैं। सीएम योगी का रोड शो जैसे ही निकला, ढोल-नगाड़ों के बीच लोगों ने ‘स्वागतम्-स्वागतम’ का उद्घोष कर उन पर पुष्पवर्षा की। उन्होंने इस स्नेह के लिए बंगालवासियों का ह्रदय से आभार प्रकट किया। इस दौरान ‘एक ही नारा-एक ही नाम- जयश्रीराम-जयश्रीराम’, ‘हिंदू-हिंदू भाई-भाई’, ‘योगी बाबा जिंदाबाद-बुलडोजर बाबा जिंदाबाद’ के स्वर गूंजते रहे।

रोड शो के रास्ते में बने मंच पर बाल कलाकार भगवान राम, मां सीता व लक्ष्मण आदि की भूमिका में सबका ध्यान आकृष्ट करते दिखे, तो पारंपरिक परिधान में सजीं महिलाएं भी अपने बंगाल में बुलडोजर बाबा का जोरदार स्वागत करती दिखाई दीं। घरों की खिड़कियों और छतों से भी सीएम योगी पर लगातार पुष्पवर्षा होती रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जय मां काली, जय श्रीराम, हर-हर महादेव’ का जयघोष कर दमदमवासियों से अपना जुड़ाव प्रदर्शित किया।

उन्होंने कहा कि देवतुल्य मतदाताओं ने तय किया कि पश्चिम बंगाल में टेरर, माफियाराज व करप्शन की पर्याय बनी टीएमसी को उखाड़ फेंकना है। जिस टीएमसी ने बंगाल के नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया, नागरिकों के हक पर लूट मचाई, भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पार कर दी, बंगाल के विकास को बाधित किया, उस टीएमसी से अब मुक्ति पाने का समय है।

उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान ने साबित किया कि खेला शेष, उन्नयन शुरू। सीएम ने विश्वास दिलाया कि डबल इंजन की भाजपा सरकार आएगी तो यहां विकास की नई गाथा लिखी जाएगी।

 

Tags: Yogi Adityanath , BJP Uttar Pradesh , Chief Minister of Uttar Pradesh , West Bengal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD