Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

यूपी के मऊ में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत

Tragedy, Road Accident, Mau, Uttar Pradesh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मऊ , 25 Apr 2026

Last updated on: Apr 25, 2026, 15:43 IST

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कुसुम्हा बशारतपुर के पास गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से भिड़ गई।

घोसी के क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हमें देर रात सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद तत्काल पुलिस टीम मौके पर रवाना की गई। घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि एक वाहन डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में चला गया था और सामने से आ रहे वाहन से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई थी।

दुर्घटना में कुल पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों और राहत दल की सहायता से बचाव कार्य शुरू किया। वाहन को काटने में काफी समय लगा, क्योंकि टक्कर बहुत ही तेज थी। लगभग ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी पांचों लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। 

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर जिले के निवासी अपनी बेटी की शादी के सिलसिले में झारखंड के रांची गए थे। शादी संपन्न होने के बाद वह अपने परिवार के साथ गाड़ी से वापस घर लौट रहे थे। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। शनिवार रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच जैसे ही वाहन कुसुम्हा बशारतपुर के पास पहुंचा, चालक को झपकी आ गई।

इसके चलते स्कॉर्पियो नियंत्रण से बाहर हो गई। पहले वह डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन में पहुंचकर सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग अंदर ही फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही दोहरीघाट पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। हादसे के बाद पूरे इलाके और मृतकों के गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल करा दिया गया है। 

 

Tags: Tragedy , Road Accident , Mau , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD