Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा

 

जूनियर एनटीआर की फिल्म की रिलीज टली, अब 2027 में देगी दस्तक

Jr NTR, Nandamuri Taraka Rama Rao, Prashanth Neel, Tollywood, Tollywood News, Latest Tollywood News, Hyderabad
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

हैदराबाद , 21 Apr 2026

Last updated on: Apr 21, 2026, 16:26 IST

साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और मशहूर निर्देशक प्रशांत नील की आने वाली बड़ी फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इस प्रोजेक्ट को फिलहाल अस्थायी नाम 'एनटीआर नील' दिया गया है। यह फिल्म पहले 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी तारीख बदल दी गई है। जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस के बीच हलचल तेज हो गई।

इस फिल्म को पहले से ही बड़े प्रोजेक्ट के रूप में देखा जा रहा है, इसलिए हर छोटी-बड़ी अपडेट लोगों का ध्यान खींच रही है। मेकर्स ने एक्स पोस्ट के जरिए बताया कि 'एनटीआर नील' अब 11 जून 2027 को रिलीज होगी। इस पोस्ट में एक पोस्टर भी जारी किया गया है। पोस्टर में फिल्म का नाम और नई रिलीज तारीख बड़े अक्षरों में लिखे गए।

साथ ही कैप्शन में बताया गया कि 20 मई को फिल्म की पहली झलक दिखाई जाएगी। वहीं, जूनियर एनटीआर ने भी इंस्टाग्राम पर वही पोस्टर शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "उनका राज है और उनकी जमीन है, और 'एनटीआर नील' के लिए 11 जून 2027 की तारीख तय हो चुकी है।" पोस्टर को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में उनका किरदार काफी ताकतवर और प्रभावशाली रहेगा।

फिल्म को लेकर लोगों में पहले से ही काफी उत्साह है। जब से इस प्रोजेक्ट की घोषणा हुई है, तभी से फैंस इसके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। कुछ खबरें यह भी कह रही हैं कि फिल्म में अनिल कपूर और बीजू मेनन भी नजर आ सकते हैं, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल शुरू हो चुकी है और इसे बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है। कई बड़े निर्माता मिलकर इस फिल्म को बना रहे हैं। निर्देशक प्रशांत नील इससे पहले भी बड़ी एक्शन फिल्में बना चुके हैं, इसलिए उनसे लोगों को काफी उम्मीदें हैं।

 

Tags: Jr NTR , Nandamuri Taraka Rama Rao , Prashanth Neel , Tollywood , Tollywood News , Latest Tollywood News , Hyderabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD