Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

करणी सिंह : भारत के पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता, 5 ओलंपिक में किया देश का प्रतिनिधित्व

Sports News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Apr 2026

Last updated on: Apr 21, 2026, 13:58 IST

कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जो अपने प्रदर्शन से खेल को मशहूर बना देते हैं। भारत की धरती पर एक ऐसे ही खिलाड़ी ने साल 1924 में जन्म लिया था। यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि भारतीय निशानेबाजी को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाले करणी सिंह थे। करणी सिंह का जन्म राजस्थान के बीकानेर में हुआ था और वह महाराजा सादुल सिंह के बेटे और जनरल सर गंगा सिंह के पोते थे।

करणी ने शौक के तौर पर निशानेबाजी शुरू की थी, लेकिन वह कब उनका जुनून बन गई यह पता नहीं चला। करणी ने क्ले पिजन ट्रैप और स्कीट निशानेबाजी में धीरे-धीरे महारत हासिल कर ली। हालांकि, उस दौर में भारत में निशानेबाजी को खेल के रूप में कोई खास मान्यता प्राप्त नहीं थी। हालांकि, करणी सिंह के एक के बाद एक शानदार प्रदर्शन ने इस खेल को भारत में मशहूर कर दिया।

वह भारत की ओर से विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी रहे। 1962 में हुई विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में करणी ने ट्रैक स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक रजत पदक अपने नाम किया। यह इस प्रतियोगिता में भारत का पहला पदक भी था। 1971 में इसी स्पर्धा में खेलते हुए करणी ने एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक पर निशाना लगाया, जबकि 1975 में उन्होंने महाद्वीपीय चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया।

1974 के एशियाई खेलों में भी करणी सिंह रजत पदक जीतने में सफल रहे। करणी सिंह ने अपने करियर में पांच बार ओलंपिक में हिस्सा लिया। करणी ने 1960, 1964, 1968, 1972 और 1980 में हुए ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया और वह यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय भी बने। 1960 में हुए रोम ओलंपिक में करणी का प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने टूर्नामेंट का अंत आठवें स्थान पर रहते हुए किया।

1982 में दिल्ली में हुए एशियाई खेलों में करणी सिंह उद्घाटन और समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक रहे। 1961 में करणी सिंह भारत की ओर से 'अर्जुन पुरस्कार' पाने वाले पहले निशानेबाज रहे। निशानेबाजी के खेल को भारत में मशहूर करने के लिए उनके नाम पर दिल्ली में डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज स्थापित करके उन्हें सम्मानित भी किया गया। 64 साल की उम्र में करणी सिंह का निधन 6 सितंबर, 1988 को हुआ।

 

Tags: Sports News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD