Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

जनगणना-2027: राव नरबीर सिंह ने ऑनलाइन स्व-गणना कर नागरिकों को दिया संदेश

सभी नागरिक 30 अप्रैल तक अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करें

Rao Narbir Singh, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

गुरुग्राम , 18 Apr 2026

Last updated on: Apr 18, 2026, 16:41 IST

जनगणना-2027 के तहत चल रही स्व-गणना प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम में स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर स्व-गणना की। उन्होंने आम नागरिकों को इस सुविधा का उपयोग करने का संदेश भी दिया।

उन्होंने कहा कि स्व-गणना की व्यवस्था नागरिकों को घर बैठे अपनी जानकारी भरने का सरल और सुविधाजनक विकल्प देती है। इससे समय की बचत होती है और जानकारी सीधे सिस्टम में दर्ज होने से पारदर्शिता भी बनी रहती है। उन्होंने कहा कि हर परिवार को 30 अप्रैल तक इस प्रक्रिया को पूरा कर लेना चाहिए, ताकि जनगणना का कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ सके।

कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि देश और प्रदेश के विकास की योजनाओं की मजबूत नींव है। सही और पूरी जानकारी से ही सरकार को योजनाएं बनाने में मदद मिलती है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे जिम्मेदारी समझते हुए इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि आधिकारिक पोर्टल पर मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी वेरिफिकेशन कर लॉगिन किया जा सकता है और चरणबद्ध तरीके से सभी जरूरी जानकारी आसानी से भरी जा सकती है। जानकारी भरने के बाद मिलने वाली सेल्फ-एन्यूमरेशन आईडी को सुरक्षित रखना जरूरी है, जिसे बाद में गणना कर्मियों को दिखाना होगा।

 

Tags: Rao Narbir Singh , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD